एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के 5 जिलों में वर्षा हुई, अब शुरू होगी कनकनी वाली ठंड, आज 19 जिलों में घने कुहासे का अलर्ट

Bihar Weather Update: आठ और नौ दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने का पूर्वानुमान था जो आगे बढ़ा, लेकिन जिस मजबूती से बढ़ना चाहिए था वह नहीं हुआ. हालांकि अब मौसम में बदलाव की संभावना है.

Bihar Weather 10 December 2024: बिहार में अभी भी ठंड का असर सामान्य से कम है, लेकिन बहुत जल्द प्रदेश में कनकनी वाली ठंड पड़ने वाली है. पटना मौसम विभाग के अनुसार कल बुधवार (11 दिसंबर) या गुरुवार (12 दिसंबर) से राज्य के सभी जिलों में कनकनी के साथ ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है. आज मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में घने कुहासे का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विज्ञान अनुसार, आठ और नौ दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने का पूर्वानुमान था जो आगे बढ़ा, लेकिन जिस मजबूती से बढ़ना चाहिए था वह नहीं हुआ. इसके कारण उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में मध्यम स्तर की बर्फबारी हुई. उसका असर बिहार में आठ दिसंबर को नहीं लेकिन 9 दिसंबर को देखने को मिला. राज्य के कुछ जिलों में वर्षा दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार जैसे-जैसे पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ेगा बिहार में उत्तर पश्चिम हवाओं का प्रभाव राज्य की ओर आएगा. उम्मीद की जा रही है कि कल (बुधवार) से पश्चिमी विक्षोभ बढ़ने लगेंगे और ठंड में बढ़ोतरी होने के साथ दो से चार डिग्री तापमान में गिरावट आएगी.

19 जिलों में छाया रहेगा घना कोहरा

मौसम विभाग की ओर से सोमवार की शाम जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में गया में एक जगह 2.2 मिलीमीटर, गोपालगंज के कुचायकोट में 1.6 मिलीमीटर, सीवान के हुसैनगंज में एक मिलीमीटर, गोपालगंज के ही बैकुंठपुर में 0.1 मिलीमीटर बारिश हुई है. वाल्मीकिनगर एवं डेहरी में बूंदाबांदी हुई है. आज मंगलवार को किसी भी जिले में वर्षा की चेतावनी नहीं दी गई है. राज्य के उत्तर पूर्व, दक्षिण पूर्व और उत्तर मध्य भाग के 19 जिलों में सुबह से घना कुहासा छाया रहेगा. इनमें भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, लखीसराय, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले शामिल हैं.

पटना का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस गिरा

बीते सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में वर्षा हुई लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य रहा. न्यूनतम तापमान 1.6 की डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई. सबसे कम तापमान सहरसा में 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 1.3 डिग्री गिरावट के साथ बक्सर और सीवान में अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना में 1.8 डिग्री तापमान गिरा है. यहां का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा.

यह भी पढ़ें- चंद्रशेखर आजाद का ऐलान, 'बिहार में चुनाव लड़ेगी आजाद समाज पार्टी', किसको होगा नुकसान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और पति को 7-7 साल की सजा, अवैध कारतूस मामले में फैसला
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
BSSC की अध्यक्ष बनी पूर्व IPS शोभा ओहटकर, जानें कौन हैं?
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget