एक्सप्लोरर

चंद्रशेखर आजाद का ऐलान, 'बिहार में चुनाव लड़ेगी आजाद समाज पार्टी', किसको होगा नुकसान?

Chandrashekhar Azad: बिहार में दलित वोट बैंक को साधने के लिए दोनों ही गठबंधन के नेता समीकरण बनाने में लग गए हैं. दलित वोट किसके साथ है यह 2025 के चुनाव के परिणाम के बाद पता चलेगा.

Chandrashekhar Azad News: बिहार में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है. 2025 की तैयारी में हर राजनीतिक दल जुट गया है. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी बिहार में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. रविवार (08 दिसंबर) को उन्होंने पटना में एक रैली को संबोधित किया था. माना जा रहा है कि महागठबंधन के साथ वो मैदान में उतरेंगे. सवाल है कि उनके मैदान में उतरने से किसका नुकसान होगा?

चंद्रशेखर आजाद ने रविवार को मंच से केंद्र की मोदी और बिहार की नीतीश सरकार को आड़े हाथों लिया था, लेकिन महागठबंधन के किसी घटक दल या उनके नेता पर हमला नहीं किया. चंद्रशेखर की रैली के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने उनका स्वागत किया है. बिहार की अलग-अलग पार्टियों से समझिए कौन कैसे देख रहा है.

लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार: आरजेडी

आरजेडी नेता मृत्युंजय तिवारी का कहना है कि चंद्रशेखर आजाद सांप्रदायिक ताकत और बीजेपी के खिलाफ लड़ रहे हैं. लोकतंत्र में सबको चुनाव लड़ने का अधिकार है. बिहार में चुनाव है और चुनाव के वक्त गठबंधन में कई राजनीतिक दल जुड़ते हैं. लालू यादव और तेजस्वी यादव की यूएसपी रही है दलितों और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ना. आज जो दलित की बात कर रहे हैं वह लालू प्रसाद यादव को छोड़कर काम नहीं कर सकते.

जेडीयू के नेता इसे कैसे देख रहे?

चंद्रशेखर आजाद की बिहार में एंट्री को लेकर जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार का कहना है कि नए राजनीतिक दल का गृह प्रवेश हो इस पर किसी को क्या आपत्ति होगी? चंद्रशेखर आजाद पार्लियामेंट के मेंबर हैं और उन्हें इस बात को समझना चाहिए कि बिहार में दलित झंडा फहराता है तो मुख्यमंत्री उसके सामने खड़े रहते हैं. दलितों के सशक्तिकरण के लिए, दलितों के लिए रोजगार सृजन में हम नंबर-1 हैं.

आगे कहा कि चिराग पासवान एनडीए में हैं. दूर-दूर तक दलित वोट खिसकने की कोई संभावना नहीं है. बिहार के दलित नारा लगाते हैं नीचे पासवान और ऊपर भगवान. दलितों ने उपचुनाव में शानदार वोट दिया. नीतीश कुमार ने दलितों के लिए काम किया और बाबा भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा किया है. चंद्रशेखर का बिहार में चुनाव लड़ना या महागठबंधन के साथ आना इससे एनडीए में कोई असर नहीं पड़ेगा.

दलित वोट बैंक को साधने में चंद्रशेखर आजाद की पार्टी कितना कामयाब होगी यह तो वक्त है करेगा लेकिन एलजेपी रामविलास के नेता डॉ. विनीत सिंह ने का कहना है कि जहां तक बात दलित भाइयों की है तो वह किसी की निजी संपत्ति नहीं हैं. चिराग पासवान और हमारी पार्टी किसी एक जात नहीं पूरी जमात की बात करती है और काम करती है. हमारे नेता हर किसी के सुख-दुख के सहभागी हैं. उनको जनता के दिल से निकालना असंभव है.

राजनीतिक जानकार कैसे देखते हैं?

आजाद समाज पार्टी की बिहार में एंट्री को लेकर राजनीतिक जानकार धीरेंद्र कुमार का मानना है कि उत्तर प्रदेश में सपा या बसपा जो एक वर्ग विशेष की राजनीति करने के लिए जानी जाती है वो बिहार में जमीन तलाशने में अब तक नाकाम रही है. महागठबंधन की कोशिश है कि चिराग पासवान के सामने एक दलित चेहरा बिहार में खड़ा किया जाए. 

बिहार में चर्चा है कि महागठबंधन चंद्रशेखर आजाद की पार्टी को चार से पांच सीट बिहार में दे सकती है. दलित वोट के साथ चिराग पासवान का तोड़ निकाल सकती है. बिहार में दलित वोट किसके साथ है यह तो 2025 के विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद पता चलेगा लेकिन इस वोट बैंक को साधने के लिए अब दोनों ही गठबंधन के नेता समीकरण बनाने में लग गए हैं.

यह भी पढ़ें- RJD विधायक मुकेश रोशन का कटेगा टिकट? फूट-फूटकर रोने लगे, कहा- 'तेज प्रताप यादव जहां से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल
‘बिहार आपको मिस कर रहा है नीतीश जी’, भीड़ का वीडियो वायरल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget