एक्सप्लोरर

बेतिया में DEO के घर विजिलेंस का छापा, रुपये देख चौंक गई टीम, नोट गिनने के लिए मंगाई गई मशीन

Bihar News: बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार मोहल्ले में रेड हो रही है. कहा जा रहा है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के आवास से जो रुपये मिले हैं वो एक करोड़ से अधिक हैं.

Bettiah DEO Raid: बिहार के बेतिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी चल रही है. गुरुवार (23 जनवरी) की सुबह टीम छापेमारी करने के लिए पहुंची. बिहार के कई और जिलों में यह छापेमारी हो रही है. विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि डीईओ रजनीकांत प्रवीण ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है. इस शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है. 

छापा मारने पटना से सुबह-सुबह पहुंची टीम

सुबह-सुबह हुई कार्रवाई से जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है. पटना से पहुंची विजिलेंस की टीम सुबह से जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के बेतिया स्थित किराए के मकान में छापेमारी कर रही है. शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण से भी पूछताछ की गई है. मौके से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है. पैसों को गिनने के लिए विजिलेंस की टीम ने स्थानीय पुलिस से नोट गिनने वाली मशीन मंगाई.

तीन साल से बेतिया में डीईओ हैं रजनीकांत प्रवीण

बताया जा रहा है जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के आवास से जो रुपये मिले हैं वो एक करोड़ से अधिक हैं. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है. छापेमारी खत्म होने के बाद आधिकारिक रूप से यह जानकारी दी जा सकती है कि क्या-क्या मिला है. जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण लगभग तीन सालों से बेतिया में डीईओ के पद पर पदस्थापित हैं. 

अन्य ठिकानों से क्या मिला अभी इसकी जानकारी नहीं

बता दें कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत विहार मोहल्ले में ये छापेमारी चल रही है. नोट गिनने वाली मशीन लेकर खुद मुफस्सिल थाना के प्रभारी अभिराम सिंह पहुंचे. मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती की गई है. वहीं बेतिया के अलावा अन्य ठिकानों पर हो रही छापेमारी में क्या कुछ मिला है अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. फिलहाल इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है.

यह भी पढ़ें- Giriraj Singh: दिल्ली चुनाव में अरविंद केजरीवाल की होगी हार? गिरिराज सिंह ने बताया कौन लेगा 'बदला'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
CWC की बैठक पर JDU का बड़ा बयान, कर दी ये बड़ी भविष्यवाणी
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश कुमार को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
तेजस्वी बोले- संजय झा ने नीतीश को फंसाया, ये लोग अमित शाह का चेला
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
अनंत सिंह ने की नीतीश कुमार से मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई बात?
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल
नीतीश कुमार के 'दुलरुआ' JDU से दूर, आज कांग्रेस में शामिल होंगे गोपाल मंडल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget