एक्सप्लोरर

Bihar Politics: मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे जीतन राम मांझी, बोले- 'NDA में जातीय जनगणना पर...'

NDA Government: जीतन राम मांझी ने कहा किवो पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं, जो मुझे विभाग मिला वह गरीबों से संबंधित है. इसमें रोजगार ही रोजगार होगा.

Jitan Ram Manjhi: केंद्र में मंत्री बनने के बाद पहली बार पटना पहुंचे जीतन राम मांझी का सोमवार (17 जून) को उनके आवास पर जोरदार स्वागत हुआ. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और लालू यादव पर जोरदार निशाना साधा. उन्होंने कहा कि इन लोगों ने जनता को बरगला कर थोड़ा ज्यादा वोट ले लिया है, लेकिन इंडिया एलाइंस को जनता ने नकारा है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि एनडीए में जातीय अधारित गणना पर चर्चा करेंगे. 

'एमएसएमई का उसमें रोजगार ही रोजगार होगा'

वहीं उनको मिले विभाग को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि वो अपनी जिम्मेदारियों से पीछे नहीं हटते. जो जिम्मेदारी मिलती है उस पर सर्वोत्तम काम करते हैं. उन्होंने कहा कि वो पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं, जो मुझे विभाग मिला वह गरीबों से संबंधित है. पीएम मोदी ने इसे अपने सपने का विभाग बताया है और इसलिए मुझे ये जिम्मेदारी दी है.  कुछ लोग रोजगार के नाम पर भ्रमित करते हैं, लेकिन मुझे जो विभाग दिया है, एमएसएमई का उसमें रोजगार ही रोजगार होगा. 

मांझी ने लालू यादव पर साधा निशाना 

मांझी ने ये भी कहा कि यह एक मजबूत सरकार है हमारे पास मैंडेट है. सरकार अच्छे से चलेगी. वहीं लालू यादव डेटा बेस अगड़ी जाती के पास ज्यादा संम्पति वाले बयान पर मांझी बोलें कि यह लोग कहते थे चूहा पकड़ने वाले बेंग पकड़ने वाले पढ़ना लिखना सीखो. चरवाहा विद्यालय खोले थे, क्या प्रगति हुई आप सब लोग जानते हैं. पीएम मोदी ने दलितों को आगे बढ़ाया राष्ट्रपति एसटी हैं, मुझे देखिए मंत्री बनाया. पीएम मोदी हमेशा गरीबों और दलितों के विकास की सोचते हैं. बता दें कि जीतन राम मांझी को केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और उद्योग विभाग मिला है. इस मंत्रालय के जरिए जीतन राम मांझी गरिबों के विकास और रोजगार की बात कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः Saat Nischay-2: 'नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य को मिशन मोड में जल्द पूरा करें', नीतीश कुमार का आदेश

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget