एक्सप्लोरर

Bihar News: पटना जा रही कार अनियंत्रित होकर औरंगाबाद नहर में पलटी, गाड़ी में सवार सभी पांच लोगों की मौत

Uncontrolled Car Overturned: सभी लोग पटना से कार में सवार होकर गुप्ता धाम गए थे. वापसी के क्रम में दाउदनगर के चमन बिगहा के पास गाड़ी हादसे का शिकार हो गई.

Uncontrolled Car Overturned In Canal: औरंगाबाद के दाऊदनगर से मंगलवार (13 अगस्त) को एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक कार के अनियंत्रित होकर नहर में पलट जाने से कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई. घटना दाउदनगर थाना क्षेत्र के चमन बिगहा गांव के पास की है. मृतकों में एक पिता और उनका 12 वर्षीय पुत्र भी शामिल है. हादसे की सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. 

सभी लोग औरंगाबाद से पटना जा रहे थे 

बताया जाता है कि सभी मृतक पटना के राजीव नगर रोड नंबर 15 E के रहने वाले हैं और सभी वहां अलग-अलग मकान में किराए पर रहने वाले थे. मृतकों की पहचान वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के पानापुर बटेश्वर नाथ गांव निवासी विष्णु दयाल सिंह के पुत्र दीपक कुमार (38), शिवाजी राय के पुत्र कन्हाई राय (37), कन्हाई राय के पुत्र रोहित कुमार (12) के रूप में की गई है. तीनों पटना के राजीव नगर रोड गली नंबर 15 E के शंकर सिंह के मकान में किराएदार थे, जबकि एक और मृतक भूलेतन चौधरी के पुत्र नारायण चौहान (30) इस हादसे में मृत हुए कन्हाई राय के साथ रहते थे.

वहीं मृतक रवि कुमार (32) पश्चिम बंगाल के सरसोना थाना के 76/सी डॉक्टर एम जी साहा रोड के रहने वाले थे और वे भी राजीव नगर रोड नंबर 15 E स्थित सुधाकर शर्मा के मकान में किराएदार के रूप में रहते थे. सभी मृत व्यक्तियों की पुष्टि दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषि राज ने की है. उन्होंने बताया कि सभी पटना से ही गाड़ी में सवार होकर गुप्ता धाम गए थे और वापसी के क्रम में दाउदनगर के चमन बिगहा के समीप हादसे का शिकार हो गए.

पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी

घटना की सूचना पर पहुंची दाऊदनगर पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार सभी लोगों का शव को बाहर निकाला और इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजनों को इनके मौत की खबर जैसे ही मिली घर में कोहराम में गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
सोनम वांगचुक पर BJP नेता का बड़ा बयान, PM मोदी का जिक्र कर कहा- 'स्थिति बिगड़ी तो…'
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
बिहार में परिसीमन से पंचायत और वार्ड की संख्या बढ़ेगी, होल्डिंग टैक्स कितना लगेगा? जानें
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
सम्राट चौधरी पर विवादित पोस्ट करना पड़ा भारी, RJD समेत 10 एक्स हैंडल्स को नोटिस
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget