एक्सप्लोरर

Bihar News: बांका में अनियंत्रित बोलेरो ने श्रद्धालुओं के झुंड को कुचला, 4 महिला समेत पांच की मौत, कई घायल

Banka Accident: एसडीपीओ ने 4 मौत की पुष्टि की है, लेकिन मरने वाली की संख्या और बढ़ सकती है. सभी श्रद्धालु सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा ज्येष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर जा रहे थे.

Bolero Crushed Devotees In Banka: बिहार के बांका में बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जहां शुक्रवार की देर शाम (18 अक्टूबर) को एक अनियंत्रित बोलेरो ने कई श्रद्धालुओं को कुचल दिया. इस घटना में पांच श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. घटना फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास हुई. मौके पर आक्रोशितों ने जमकर हंगामा किया है. 

घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार

एसडीपीओ ने चार मौत की पुष्टि की है. घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया. घटना होते ही आस-पास के लोग वहां जुट गए. उग्र ग्रामीणों ने पुलिस की 112 गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. फिलहाल घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. पुलिस लोगों को समझाने में जुटी है. मृतकों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं. कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक बांका जिले के रजौन, बांका, अमरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से कांवड़ियों का जत्था एक आकर्षक रथ के साथ पीछे-पीछे नाचते-झूमते हुए जा रहा था. सभी लोग सुल्तानगंज से जल भरकर शंभूगंज-इंग्लिश मोड़ सड़क मार्ग के रास्ते चांदन नदी के तट पर अवस्थित बाबा ज्येष्ठगौर नाथ महादेव मंदिर जलाभिषेक के लिए आ रहे थे. इसी क्रम में फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के समीप एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो ने कांवड़ियों के जत्थे को रौंद दिया.

मृतक की पहचान अमरपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर इटहरी ग्राम निवासी रामचरण तांति, रजौन थाना क्षेत्र के मोहनपुर ग्राम निवासी अर्जुन यादव की पत्नी ललिता देवी, दिनेश यादव की पत्नी सुमित्रा देवी और अरुण पासवान की पत्नी चुन्नी देवी के रूप में हुई है. तीनों महिलाएं मोहनपुर गांव की ही हैं. जबकि अमरपुर थाना के शोभानपुर निवासी सहदेव यादव की पुत्री लक्खी कुमारी की मौत बेहतर इलाज के लिए भागलपुर ले जाने के क्रम में होने की खबर है.  

एसडीपीओ ने की चार मौत की पुष्टि

इस संबंध में बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने बताया कि इस सड़क दुर्घटना में 3 महिला और एक पुरुष कांवड़िया की मौके पर मौत हो गई है, करीब एक दर्जन कांवड़िया जख्मी हो गए हैं. पुलिस की एक गाड़ी को भी जलाया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

ये भी पढ़ेंः Chhath 2024: मंत्री नितिन नवीन ने छठ की तैयारियों को लेकर दिए कई निर्देश, आम लोगों से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget