एक्सप्लोरर

BPSC TRE 2: बिहार में फिर शिक्षक बनने का मौका, दूसरे चरण के लिए आवेदन की तारीख आई, पैटर्न बदला, देखें पद

Bihar Teacher Recruitment: शिक्षक अभ्यर्थी bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. पहले की तरह ही क्वालिफाइंग मार्क्स 30 फीसद ही रहेंगे. जानें डिटेल्स.

पटना: बिहार में शिक्षक बनना है तो एक बार फिर मौका आया है. हाल ही में नीतीश सरकार ने एक लाख 20 हजार 336 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा है. अब प्रदेश में दूसरे चरण की बहाली होने जा रही है. इस संबंध में शनिवार (04 नवंबर) को बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष अतुल प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी पूरी जानकारी दी है. पांच नवंबर से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. परीक्षा ढाई घंटे की होगी. 7, 8, 9 और 10 दिसंबर को इसकी परीक्षा हो सकती है.

परीक्षा पैटर्न में इस बार किए गए बदलाव

शिक्षक अभ्यर्थी bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तारीख 25 नवंबर 2023 है. इस बार परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किए गए हैं. नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी. एक ही पाली में भाषा, सामान्य अध्ययन और विषय की परीक्षा होगी. पासिंग मार्क्स की बात करें तो पहले की तरह ही क्वालिफाइंग मार्क्स 30 फीसद ही रहेंगे.

जीएस और मेन पेपर के लिए पहले जैसे नियम

भाषा (अर्हता) पेपर के 30 नंबर में 22 प्रश्न हिंदी से एवं 8 प्रश्न इंग्लिश से होगा. इस पेपर में क्वालीफाई करने के लिए अभ्यर्थियों को 9 मार्क्स लाना होगा. वहीं जीएस और मेन पेपर के नियम पहले जैसे रहेंगे. कुल 150 मार्क्स का पेपर होगा. इसमें भाषा विषय 30 नंबर का होगा, सामान्य अध्ययन 40 नंबर और संबंधित विषय 80 नंबर का है. भाषा में क्वालीफाई करने के बाद ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी. परीक्षा के सिलेबस की बात करें तो एनसीईआरटी और एससीआरटी से होगा.

दूसरे चरण की बहाली में पदों की संख्या देखें

मध्य विद्यालय (कक्षा 06-08 तक) के विद्यालय अध्यापक के लिए कुल पदों की संख्या- 31,982

माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 09-10 तक) के विद्यालय अध्यापकों के लिए कुल पदों की संख्या- 18,877

माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 09-10 तक) के विशेष विद्यालय अध्यापकों के लिए कुल पद- 270

उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11-12 तक) के विद्यालय अध्यापकों के लिए कुल पदों की संख्या- 18,577

प्रारंभिक शिक्षक (प्रशिक्षित) कक्षा 6 से 08 तक के लिए कुल पदों की संख्या- 234

माध्यमिक शिक्षक (स्नातक प्रशिक्षित) (टीजीटी) कक्षा 9 से 10 तक के लिए कुल पदों की संख्या- 248

उच्च माध्यमिक शिक्षक (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित) (PGT) कक्षा 11 से 12 तक के लिए कुल पदों की संख्या- 403

प्रधानाध्यापक के लिए कुल पदों की संख्या – 31

एक नजर में जान लें ये जरूरी तारीख

किस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन- 05 नवंबर 2023 से 14 नवंबर 2023

किस दिन से कर सकते हैं आवेदन- 10 नवंबर 2023

विलंब शुल्क के साथ निबंधन एवं भुगतान की अंतिम तिथि- 17 नवंबर 2023

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख- 25 नवंबर 2023

यह भी पढ़ें- Nitish Kumar: नीतीश कुमार सुबह-सुबह पहुंच गए JDU कार्यालय, मंत्री के साथ सचिव को भी सीएम ने दिया 'सरप्राइज'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
तेजस्वी ने HAM संरक्षक को दे दी श्रद्धांजलि, अब मांझी बोले- 'नशा...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
होर्मुज को ट्रंप ने बताया अमेरिका का नया टेर्रेटिरी, ट्रूथ सोशल पर पोस्ट की ये तस्वीर
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बार रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget