एक्सप्लोरर

Nitish Kumar: नीतीश कुमार सुबह-सुबह पहुंच गए JDU कार्यालय, मंत्री के साथ सचिव को भी सीएम ने दिया 'सरप्राइज'

Nitish Kumar Inspection: पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय सहित कई जगहों पर अचानक पहुंच जा रहे हैं इससे मंत्री, विधायक और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा है.

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इन दिनों काफी सक्रिय हैं. कभी सचिवालय तो कभी जेडीयू कार्यालय पहुंच जा रहे हैं. शनिवार (04 नवंबर) को भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया. नीतीश कुमार सुबह अपने आवास से निकलकर पार्टी कार्यालय गए लेकिन यहां कोई नहीं मिला. इसके बाद वे अपने करीबी और बिहार सरकार (Bihar Government) के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी (Vijay Kumar Choudhary) के आवास पर चले गए. यहां कुछ देर रहने के बाद वह निकलकर अपने सचिव दीपक कुमार के आवास पर चले गए. वहां से फिर अपने आवास लौटे.

पटना में नहीं हैं जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह

नीतीश कुमार शनिवार की सुबह आठ बजे अपने आवास से निकले थे. बताया जाता है कि जेडीयू कार्यालय में कोई नहीं मिला क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष सहित कोई भी पदाधिकारी 10 के बाद ही पार्टी कार्यालय में पहुंचते हैं. जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह अभी पटना में नहीं हैं. ऐसे में नीतीश कुमार के अचानक पहुंचने पर जेडीयू कार्यालय खाली-खाली मिला.

जेडीयू कार्यालय में कुछ सफाईकर्मी और कार्यालय के कुछ कर्मचारी मिले. यहां यह सब देखकर नीतीश कुमार सीधे अपने करीबी और वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी के घर अचानक पहुंच गए. काफी देर तक विजय कुमार चौधरी से बातचीत की. इसके बाद में नीतीश कुमार अपने सचिव दीपक कुमार के आवास पर सरप्राइज देने के लिए अचानक पहुंच गए. दीपक कुमार से मिलने के बाद मुख्यमंत्री अपने आवास एक अणे मार्ग लौट आए.

सीएम के लगातार निरीक्षण से मचा है हड़कंप

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सचिवालय सहित कई जगहों पर अचानक पहुंच जा रहे हैं इससे मंत्री, विधायक और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा है. मुख्यमंत्री सचिवालय के कार्यालय में वह अधिकारियों से पहले पहुंचते रहे हैं और निरीक्षण कर कई अधिकारियों की क्लास भी लेते रहे हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास भवन और विश्वेश्वरैया भवन में भी कई बार अचानक पहुंचे हैं. अब नीतीश कुमार अपने पार्टी कार्यालय और मंत्री के साथ-साथ सचिव के आवास पर भी अचानक पहुंचने लगे हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: आइए ना हमरा बिहार में...! मछली, शराब और प्याज के बाद अब 'सड़क' लूट, जहानाबाद में गजब हो गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Veena Manvi News: वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
वीणा मानवी का नामांकन क्यों रद्द हुआ? एक गलती और बांकीपुर से OUT!
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
बांकीपुर का वोल्टेज हाई! JJD उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन रद्द, तेज प्रताप यादव क्या बोले?
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द
तेज प्रताप यादव को बड़ा झटका, बांकीपुर से प्रत्याशी वीणा मानवी का नामांकन रद्द

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget