एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines:प्रशांत किशोर के अभियान से जुड़ेंगे 12 रिटायर्ड IPS, मोतिहारी में ठेकेदार की हत्या| 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 Headlines: प्रशांत किशोर के अभियान से रविवार को कई आईपीएस जुड़ेंगे. मनीष कश्यप की मां ने उनकी पत्रकारिता को लेकर कही बड़ी बात. फटाफट पढ़ें पांच बड़ी खबरें.

प्रशांत किशोर के जनसुराज से 12 रिटायर्ड आईपीएस जुड़ेंगे

पटना के जनसुराज कार्यालय में शनिवार को बिहार के 12 रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी प्रशांत किशोर के अभियान से रविवार को जुड़ेंगे. प्रशांत किशोर के साथ जुड़ने वाले ये सभी वैसे 12 आईपीएस अधिकारी हैं जो नीतीश कुमार की सरकार में और लालू-राबड़ी की सरकार में बड़े पद पर काम कर चुके हैं. अब प्रशांत किशोर के अभियान में जुड़ कर समाजसेवा करना चाहते हैं. Read More

'मनीष कश्यप अब नहीं करेंगे पत्रकारिता'

तमिलनाडु में बिहारियों के साथ कथित हिंसा के मामले में मनीष कश्यप पर मामला दर्ज है. मनीष कश्यप को तमिलनाडु की पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर गई है. अब मनीष कश्यप की मां ने शनिवार को कहा कि उनका बेटा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता था और आज बंद है. तारीख पर तारीख मिल रही है. सबूत इकट्ठा करने के लिए तारीख ले रहे हैं. जब बेटे ने गलती की नहीं है तो कहां से सबूत आएगा. आगे उन्होंने कहा कि अब वे मनीष कश्यप को पत्रकारिता नहीं करने देंगी. Read More

अश्विनी चौबे के बेटे से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे से ऑक्शन की गाड़ी दिलाने के बदले में आठ लाख 29 हजार 200 रुपये की ठगी हुई थी. इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. अंतरराज्यीय गिरोह के ठग बमबम सिंह के साथ उसके दो सहयोगी सुरेश प्रमाणिक और निर्मल मंडल को शुक्रवार (5 मई) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. Read More

मोतिहारी में ठेकेदार की हत्या

पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में शनिवार की सुबह-सुबह फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा. शनिवार सुबह करीब 7.30 से आठ बजे के बीच में बदमाशों ने एक ठेकेदार को गोलियों से भून दिया. 20 से 25 राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है. मौके से 18 खोखे बरामद किए गए हैं. घटना फेनहारा थाना क्षेत्र के इजोरबारा की है. अंधाधुंध फायरिंग बिजली विभाग के ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह की मौत हो गई. Read More

नेपाल में किशनगंज के चार मजदूरों की मौत

नेपाल के इलाम जिला अंतर्गत फिकल में पहाड़ी पर निर्माणाधीन मकान धंसने से किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र के चार मजदूरों की मिट्ठी में दबने से मौत हो गई. हादसा शुक्रवार को हुआ. बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान यह हादसा हुआ. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वाले घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Jharkhand Protest Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
Live: देवेंद्र महतो की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाया गया
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget