एक्सप्लोरर

Motihari Contractor Murder: सुबह-सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मोतिहारी, ठेकेदार की हत्या, 18 खोखे बरामद

Motihari Crime News: ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह किसी काम से अपने चालक के साथ जा रहे थे. घटना फेनहारा थाना क्षेत्र के इजोरबारा की है. रास्ते में मौका देखकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली बरसा दी.

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में सुबह-सुबह फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा. शनिवार सुबह करीब 7.30 से आठ बजे के बीच में बदमाशों ने एक ठेकेदार को गोलियों से भून दिया. 20 से 25 राउंड गोली चलने की बात कही जा रही है. मौके से 18 खोखे बरामद किए गए हैं. घटना फेनहारा थाना क्षेत्र के इजोरबारा की है. अंधाधुंध फायरिंग बिजली विभाग के ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह की मौत हो गई. ओमप्रकाश अपनी स्कॉर्पियो से चालक के साथ मोतिहारी जा रहे थे.

बताया जाता है कि गोली मारने के लिए बदमाश भी चारपहिया वाहन से आए थे. मौका देखते ही बदमाशों ने ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह की स्कॉर्पियो पर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी. ओम प्रकाश सिंह शिवहर जिले के लक्ष्मीनिया गांव के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलने के बाद फेनहारा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. यहां से पुलिस काफी खोखा बरामद किए हैं.

स्कॉर्पियो का चालक बाल-बाल बचा

इस घटना में ड्राइवर की तरफ भी शीशे पर बदमाशों ने गोली चलाई. हालांकि स्कॉर्पियो का चालक बाल-बाल बच गया. ठेकेदार ओमप्रकाश सिंह अपने घर से फेनहारा की तरफ आ रहे थे. घात लगाए बदमाशों ने फेनहारा थाना से सटे इजोरबारा गांव के पास जैसे ही आमने-सामने की स्थिति आई तो चारपहिया वाहन में सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी. 

इधर घटना के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास के लोगों का कहना है कि गोली चलने के दौरान स्कॉर्पियो के चालक ने गाड़ी से निकलकर जान बचाई. बदमाशों ने उसे निशाना नहीं बनाया. इधर घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में अभी पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं दिया गया था. स्कॉर्पियो में कितने लोग सवार थे. किसने घटना को अंजाम दिया. जांच के बाद सब कुछ साफ हो सकेगा.

यह भी पढ़ें- Bihar: 'पीछा नहीं करो... गोली मार देंगे', बदमाशों की धमकी पर भी डटे रहे BJP सांसद, हीरो बनकर बॉडीगार्ड ने तीनों को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget