एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: पटना में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, आसाराम से बागेश्वर सरकार की तुलना | 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 Headlines: लालू यादव ने जातिगत जनगणना पर बयान दिया है. भगवान बुद्ध की 2567वीं जयंती पर गया में शोभा यात्रा निकाली गई. फटाफट पढ़ें पांच बड़ी खबरें.

पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

बांग्लादेश की एक फ्लाइट की पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार (5 मई) की दोपहर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. दोपहर एक बजे के आसपास इमरजेंसी लैंड कराई गई. सभी यात्री फ्लाइट के अंदर ही बैठे रहे. फ्लाइट पर बोइंग बांग्लादेश लिखा हुआ है. यह फ्लाइट बांग्लादेश की है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट बांग्लादेश से काठमांडू जा रही थी, लेकिन किसी पैसेंजर के साथ मेडिकल प्रॉब्लम होने के कारण पटना में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. Read More

बाबा बागेश्वर की आसाराम से मंत्री ने की तुलना

बिहार में बागेश्वर सरकार (Bageshwar Sarkar) के आने से पहले ऐसा बवाल मचा है कि अब उनकी तुलना आसाराम से होने लगी है. भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने शुक्रवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तुलना आसाराम बापू से कर दी. अशोक चौधरी ने कहा कि वो न किसी का स्वागत करते हैं न विरोध करते हैं, लेकिन आसाराम बापू भी आए थे, कहां चले गए यह सब लोग जानते हैं. अभी इसके बारे में और मैं ज्यादा कुछ नहीं कहूंगा. Read More

जातीय जनगणना पर लगी रोक के बाद बोले लालू

लालू यादव ने कहा कि जातिगत जनगणना बहुसंख्यक जनता की मांग है और यह होकर रहेगा. भारतीय जनता पार्टी बहुसंख्यक पिछड़े हिंदुओं की गणना से डरती क्यों है? जो जातीय गणना का विरोधी है वह समता, मानवता, समानता का विरोधी एवं ऊंच-नीच, गरीबी, बेरोजगारी, पिछड़ेपन, सामाजिक व आर्थिक भेदभाव का समर्थक है. देश की जनता जातिगत जनगणना पर बीजेपी की कुटिल चाल और चालाकी को समझ चुकी है. Read More

महिला ने पति को कराया पुलिस से गिरफ्तार

डायल 112 नंबर पर एक महिला इंदु देवी ने फोन किया कि उसके पति ने घर में हथियार रखा है. यह सुनकर पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच गई. घर से पुलिस को देसी कार्रबाइन और एक कारतूस मिला. पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति राकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. थाने ले जाकर पूछताछ की. Read More

बुद्ध पूर्णिमा पर गया में निकाली गई शोभा यात्रा

भगवान बुद्ध की 2567वीं जयंती पर गया में सुबह सात बजे से शोभा यात्रा निकाली गई. यह यात्रा भगवान बुद्ध की 80 फीट वाली मूर्ति से महाबोधि मंदिर तक निकाली गई. देश के विभिन्न राज्यों सहित कई देशों से आए हुए हजारों की संख्या में बौद्ध श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने भी बुद्ध पूर्णिमा पर लोगों को संदेश दिया है. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर ने गलत…', BJP नेता का PK पर हमला, कर दी 'भविष्यवाणी'
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!
…तो बांकीपुर सीट से हार जाएगी बीजेपी? RJD विधायक भाई वीरेंद्र ने बताया जीत का फॉर्मूला!

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget