एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: JDU सांसद को मिली फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, आनंद मोहन ने BJP को घेरा | 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News Today: बिहार की बड़ी खबरें देखें. मौसम विभाग ने लू को लेकर अलर्ट जारी किया है. सुपौल में बंगाल के चालक की गोली मारकर बदमाशों ने हत्या कर दी है.

1) आनंद मोहन बोले- इस बार गलत नंबर डायल कर दिया है

जेल से रिहाई के बाद बीते गुरुवार (1 जून) की शाम पहली बार पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह (Anand Mohan Singh) सुपौल पहुंचे. यहां देर शाम कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. किशनपुर के सिसौनी गांव में आयोजित जन सभा में उन्होंने बीजेपी (BJP) पर जमकर हमला बोला. आनंद मोहन ने दलित विरोधी कहे जाने वाले बयान के जवाब में कहा कि आज बीजेपी की बी टीम हैदराबाद और उत्तर प्रदेश में है तो वहीं सी टीम ईडी, सीबीआई और आयोग है. आनंद मोहन ने कहा कि आज देश में मुसलमान और पाकिस्तान ही मुद्दा है. अगर ये दोनों मुद्दे नहीं हों और प्रेस का स्विच ऑफ हो जाए तो ये लोग छटपटा के मर जाएंगे. इस बार तुमने गलत नंबर डायल कर दिया है. आने दो 2024 का चुनाव, हम तुमको तुम्हारी औकात बता देंगे. Read More

2) जेडीयू सांसद से मांगे गए दो करोड़ रुपये

सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू (Sunil Kumar Pintu) से दो करोड़ रुपये की मांग गई है. यह रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है. सांसद को वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी गई है. इस संबंध में उन्होंने पटना के शास्त्रीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने शिकायत में अपनी पूरी बात बताई है कि कैसे उन्हें फोन कॉल और मैसेज आ रहे हैं. इस पूरे मामले में जेडीयू सांसद का कहना है कि उनके मोबाइल नंबर पर पिछले 7-8 दिनों से एडिट किया आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दो नंबर से भेजकर परेशान किया जा रहा है. दो करोड़ की रंगदारी मांगी जा रही है. नहीं देने पर फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि उन्होंने इस मामले में शास्त्री नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. Read More

3) आरा में नहीं हो सकी दूल्हे की शादी

बिहार के आरा में शादी करने आए दूल्हा समेत पांच लोगों की इतनी पिटाई हो गई कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. घटना बीते गुरुवार (1 जून) की देर रात की है. एक शादी समारोह में आयोजित नाच में मारपीट हुई है. डांसर से छेड़खानी के विरोध पर लड़की वालों ने दूल्हा समेत पांच बारातियों की जमकर पिटाई कर दी. दूल्हा के साथ चार और बाराती बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना के बाद बिना शादी की रस्में पूरी किए दूल्हे और बाकी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. Read More

4) बिहार में लू को लेकर अलर्ट जारी

प्रदेश में अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Meteorological Center Patna) ने इस बार जून में सामान्य से अधिक गर्मी और तापमान में वृद्धि होने के संकेत दिए गए हैं. साथ ही इस महीने वर्षा भी सामान्य से बहुत कम होने का पूर्वानुमान है. बीते गुरुवार (1 जून) को तापमान में बहुत हल्की गिरावट देखी गई लेकिन आज शुक्रवार को पूरे राज्य में तापमान में बढ़ोतरी के साथ भीषण गर्मी और कई स्थानों पर उष्ण लहर चलने का अनुमान है. Read More

5) बंगाल के चालक की सुपौल में गोली मारकर हत्या

पश्चिम बंगाल के चालक की सुपौल में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना गुरुवार (1 जून) रात की है. भपटियाही थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-57 पर गुरुवार की देर रात आठ की संख्यां में अज्ञात बदमाशों ने मुर्गा लदे पिकअप को लूटने के दौरान घटना को अंजाम दिया. लूटपाट के दौरान वैन के चालक ने विरोध जताया तो बदमाशों ने उसके सिर में गोली मार दी. इलाज के क्रम में जख्मी चालक की मौत हो गई. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget