एक्सप्लोरर

Bihar News: शादी छोड़िए... एक गलती से बात ऐसी बिगड़ी कि दूल्हा समेत 5 लोग हो गए अस्पताल में भर्ती, आरा की घटना

Arrah News: घटना मुफस्सिल थाना के धोबहां ओपी इलाके के मानपुर गांव की है. कोईलवर के भोपतपुर से बारात आई थी. शादी की रस्में रोक दी गईं. दूल्हा समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं.

आरा: बिहार के आरा में शादी करने आए दूल्हा समेत पांच लोगों की इतनी पिटाई हो गई कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. घटना बीते गुरुवार (1 जून) की देर रात की है. एक शादी समारोह में आयोजित नाच में मारपीट हुई है. डांसर से छेड़खानी के विरोध पर लड़की वालों ने दूल्हा समेत पांच बारातियों की जमकर पिटाई कर दी. दूल्हा के साथ चार और बाराती बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना के बाद बिना शादी की रस्में पूरी किए दूल्हे और बाकी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.

यह घटना मुफस्सिल थाना के धोबहां ओपी इलाके के मानपुर गांव की है. दूल्हे के भांजे नीरज कुमार ने बताया कि कोईलवर के भोपतपुर से बारात आई थी. वे लोग धोबहां ओपी के मानपुर निवासी शंभू ठाकुर के घर बारात लेकर पहुंचे थे. बारातियों के साथ डांसर भी मौजूद थी जिन्होंने द्वार लगने के बाद डांस करना शुरू कर दिया. देर रात कुछ लोग शादी की रस्म देखने चले गए. रात में डांस के दौरान लड़की के छोटे भाई का दोस्त वहां आया और स्टेज पर चढ़कर नर्तकी के कपड़े के अंदर पैसा डाल दिया. इस पर नर्तकी ने उस लड़के को डांटा. उसने नाचने से इनकार कर दिया. इसके बाद बात बढ़ गई.

भांजे ने हाथ-पैर जोड़कर नर्तकी को मनाया

इस घटना के बाद दूल्हे के भांजे नीरज कुमार ने काफी हाथ-पैर जोड़े. इसके बाद नर्तकी मानी और दोबारा नाचने के लिए तैयार हुई. इसके बाद लड़की के छोटे भाई का दोस्त दोबारा स्टेज पर चढ़ गया और नर्तकी के कपड़े में पैसा डाल दिया. इसके बाद रिश्ते में लग रहे उसके मामा ने युवक को स्टेज से नीचे उतार दिया. इस पर लड़की के छोटे भाई और उसके दोस्तों ने मिलकर उनकी पिटाई करने लगे. सूचना पाकर जब दूल्हा बीच-बचाव करने गया तो उन लोगों ने दूल्हे की भी जमकर पिटाई कर दी. इस घटना में दूल्हा समेत पांच लोग जख्मी हुए हैं.

दूल्हे के भांजे जख्मी नीरज कुमार ने लड़की के छोटे भाई और उसके दोस्तों पर नर्तकी के साथ दुर्व्यवहार करने और विरोध करने पर सबके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है. अचानक हुए इस बवाल से शादी की रस्में भी पूरी नहीं हो पाईं. इस घटना की सूचना के बाद धोबहां ओपी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. खबर लिखे जाने तक इस मामले में शिकायत दर्ज कराने की कोई सूचना नहीं मिली थी.

यह भी पढ़ें- Supaul News: बंगाल के चालक की सुपौल में हत्या, लूटपाट की कोशिश के दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने सिर में मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: हत्या की पूरी सजा काट ली, अब HC ने किया रिहा, सरकार को फटकार
बिहार: हत्या की पूरी सजा काट ली, अब HC ने किया रिहा, सरकार को फटकार
प्लास्टर की जगह कार्टन बांधा, भड़के तेजस्वी यादव, सीधे PM मोदी को घेरा
प्लास्टर की जगह कार्टन बांधा, भड़के तेजस्वी यादव, सीधे PM मोदी को घेरा
80s Trend: तेज प्रताप ने शेयर की लालू-राबड़ी की तस्वीर, जानें क्या कहा
80s Trend: तेज प्रताप ने शेयर की लालू-राबड़ी की तस्वीर, जानें क्या कहा
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड

वीडियोज

Bharat ki Baat with Pratima Mishra: Mukhtar 9/11 का असली मास्टर माइंड !।
Bharat Ki Baat : दिल्ली में BRICS 'टीम'...ट्रंप का बिगड़ा सीन! | BRICS Summit 2026 | Breaking
UP Freebies Scheme | UP Election 2027: UP फ्री बीज पर विश्लेषको का सटीक विश्लेषण! | BJP | ABP News
BRICS Summit 2026 Update: Putin और PM Modi के संबोधन से लेकर, समिट की हर तस्वीर| PM Modi | Russia
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की हो गई सबसे बड़ी डील ? | India Russia Relations

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
हूतियों से घबराया सऊदी अरब, क्राउन प्रिंस सलमान ने मांगी ट्रंप से मदद
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
कांग्रेस में होगी कैप्टन की वापसी? रंघावा बोले, 'अगर आएंगे तो...'
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
ईशान किशन की चोट से बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़ना पड़ा अभ्यास
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
रोहित रॉय का विवादित बयान, टीवी को बताया 'डस्टबिन मीडियम'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
पश्चिमी एशिया तनाव पर पेजेश्कियान से बोले PM मोदी - 'भारत...'
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
Embed widget