एक्सप्लोरर

जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू को मिली फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी, मांगे गए 2 करोड़, जानिए मामला

JDU MP Sunil Kumar Pintu: जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू ने पटना के शास्त्रीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. दो करोड़ नहीं देने पर उन्हें अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है.

पटना: सीतामढ़ी से जेडीयू सांसद सुनील कुमार पिंटू (Sunil Kumar Pintu) से दो करोड़ रुपये की मांग गई है. यह रकम नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है. सांसद को वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी गई है. इस संबंध में उन्होंने पटना के शास्त्रीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने शिकायत में अपनी पूरी बात बताई है कि कैसे उन्हें फोन कॉल और मैसेज आ रहे हैं.

दो नंबर से भेजे जा रहे हैं फोटो-वीडियो

इस पूरे मामले में जेडीयू सांसद का कहना है कि उनके मोबाइल नंबर पर पिछले 7-8 दिनों से एडिट किया आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दो नंबर से भेजकर परेशान किया जा रहा है. दो करोड़ की रंगदारी मांगी जा रही है. नहीं देने पर फोटो और वीडियो को इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी जा रही है. उन्होंने बताया कि उन्होंने इस मामले में शास्त्री नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

साइबर सेल ने शुरू की मामले की जांच

बताया गया कि जिन नंबरों से धमकी दी गई है उसकी जांच साइबर सेल की ओर से की जा रही है. जानकारी जुटाई जा रही है कि कहां से किसने धमकी दी है. जांच के बाद पता चलेगा कि कहीं यह मामला किसी साइबर गिरोह का तो नहीं है. सोशल मीडिया से तस्वीर लेकर एडिट किए जाने की बात कही जा रही है. पुलिस ईओयू के साइबर सेल की मदद ले रही है.

इधर मामला दर्ज होते ही पुलिस कार्रवाई में जुट गई है. यह भी बताया गया है कि एक नहीं बल्कि कई लोग फोन कर रहे हैं. ऐसे में जिन-जिन नंबरों से फोन आए हैं उन सबकी जांच हो रही है. मोबाइल नंबर किसके नाम पर रजिस्टर्ड है, टावर लोकेशन आदि से पुलिस इस पूरे मामले में पड़ताल में जुटी है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'मैंने ही मोदी का प्रचार किया था', पीएम के संभावित बिहार दौरे से पहले PK ने बढ़ा दी BJP की टेंशन!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget