एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: धीरेंद्र शास्त्री की गाड़ी का कटा चालान, BJP के आगे RJD ने किया 'सरेंडर'? | 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News Today: बिहार की पांच खबरें फटाफट पढ़ें. सुप्रीम कोर्ट से बिहार सरकार को झटका लगा है. इस पर चिराग ने नीतीश पर हमला बोला है. सीवान से तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं.

1) बिहार में बाबा अपना काम कर गए: आरजेडी

राजधानी से सटे नौबतपुर के तरेत पाली में पांच दिवसीय हनुमंत कथा कहने के बाद बाबा बागेश्वर जा चुके हैं लेकिन राजनीति है खत्म नहीं हो रही है. महागठबंधन के नेता धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बयान दे चुके हैं कि ये बीजेपी के एजेंट हैं. हिंदू-मुस्लिम करते हैं. वहीं आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने लिखित बयान जारी कर ऐसी बात कही है जिससे लग रहा है लोकसभा या विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी ने बीजेपी के सामने सरेंडर कर दिया है. शिवानंद तिवारी ने कहा है कि बिहार में बाबा अपना काम कर गए हैं. Read More

2) जातीय जनगणना: चिराग का नीतीश पर हमला

बिहार में जातीय गणना के मामले में नीतीश सरकार को गुरुवार (18 मई) को सुप्रीम कोर्ट से फिर झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा है. अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को सुनवाई होगी. इसको लेकर एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. गुरुवार की शाम चिराग पासवान हाजीपुर पहुंचे थे. चिराग पासवान ने कहा कि नाखून कटवा कर नीतीश कुमार शहीद होना चाहते हैं. नीतीश कुमार ही नहीं चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो क्योंकि महागठबंधन सरकार में इससे नीतीश कुमार और जेडीयू दोनों को नुकसान होगा. Read More

3) बिहार में के 14 जिलों में बारिश की संभावना

पिछले एक सप्ताह से बिहार के कई जिलों में प्री मॉनसून बारिश हुई है. खासकर उत्तर बिहार में प्रतिदिन किसी न किसी जिले में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार (19 मई) को राजधानी पटना समेत दक्षिणी भाग एवं उत्तर पश्चिम भाग मिलाकर 24 जिलों में वर्षा का कोई पूर्वानुमान नहीं है. हालांकि इन जिलों के तापमान में कमी या वृद्धि हो सकती है. वहीं उत्तर बिहार के उत्तर पूर्व और उत्तर मध्य के 14 जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा के संकेत हैं. साथ में मेघ गर्जन, बिजली चमकने और तेज हवा चलने की उम्मीद है. Read More

4) धीरेंद्र शास्त्री की कार का चालान कटा

राजधानी पटना के नौबतपुर में हनुमंत कथा कहकर बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चले गए हैं लेकिन नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई शुरू हो गई है. बाबा धीरेंद्र शास्त्री पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के मामले में जुर्माना लगाया गया है. बिना सीट बेल्ट लगाए गाड़ी में चलने पर चलने के जुर्म में यह चालान काटा गया है. गाड़ी का चालान कटा है. Read More

5) सीवान से तीन गिरफ्तार, 4 लाख ठगी का मामला

चंडीगढ़ की पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से सीवान से तीन युवकों को ठगी करने के मामले में गुरुवार (18 मई) की शाम गिरफ्तार किया है. चंडीगढ़ से छह सदस्यीय टीम सीवान आई थी. नगर थाना पुलिस के सहयोग से असम राइफल्स के जवान के पिता से पैसे ठगने वाले तीन बदमाशों को गांधी मैदान के समीप से पकड़ लिया गया. तीनों युवकों पर आरोप है कि चंडीगढ़ निवासी आनंद सिंह से इन्होंने चार लाख रुपये ठगे हैं. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान
'महाबोधि मंदिर पर RSS की नजर, सरकार चाहती है…', RJD का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
रेहान वाड्रा के फोटो एग्जीबिशन पर सुप्रिया सुले बोलीं, 'अगर किसी की मां...'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
अभिषेक-सैमसन ने पॉवरप्ले में लगाया रनों का अंबार, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 323 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 4 बजे तक का कलेक्शन
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget