एक्सप्लोरर

Caste Census: 'नीतीश नहीं चाहते कि जातीय जनगणना हो', चिराग पासवान का बड़ा बयान, बताया कहां हो रही चूक

Chirag Paswan Comment: चिराग पासवान गुरुवार को हाजीपुर पहुंचे थे. चिराग पासवान ने नीतीश पर तीखा हमला किया. कहा कि नीतीश कुमार नाखून कटवा कर शहीद होना चाहते हैं.

हाजीपुर: बिहार में जातीय गणना के मामले में नीतीश सरकार (Nitish Government) को गुरुवार (18 मई) को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से फिर झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट (Patna High Court) के फैसले को बरकरार रखा है. अब इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट में 14 जुलाई को सुनवाई होगी. इसको लेकर एलजेपी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने नीतीश कुमार पर हमला बोला है. गुरुवार की शाम चिराग पासवान हाजीपुर पहुंचे थे.

चिराग पासवान ने कहा कि नाखून कटवा कर नीतीश कुमार शहीद होना चाहते हैं. नीतीश कुमार ही नहीं चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो क्योंकि महागठबंधन सरकार में इससे नीतीश कुमार और जेडीयू दोनों को नुकसान होगा. चिराग ने कहा कि जातीय जनगणना के पक्ष में जो भी पार्टी थी उसके साथ एक बार नीतीश कुमार को बैठक करनी चाहिए थी. वह भी पहुंचते. अपना सुझाव देते. सही तरीके से न्यायालय में पक्ष रखा जाता लेकिन नीतीश कुमार ने ऐसा नहीं किया.

जातीय जनगणना का क्या होगा स्वरूप?

चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार सिर्फ अकेले जाति जनगणना को लेकर आगे चल रहे हैं, लेकिन उनकी पार्टी के नेता को भी नहीं पता है कि जाति जनगणना का क्या स्वरूप होगा, क्या प्रोटोकॉल है और क्या नियम है. जिस तरीके से न्यायालय में नीतीश कुमार ने अपना पक्ष रखा इसे साफ लग रहा है कि नीतीश कुमार ही नहीं चाहते हैं कि जातीय जनगणना हो. जात-पात की राजनीति नीतीश कुमार ही करते हैं. वह जिस गठबंधन में हैं लग रहा है कि उनकी पार्टी को इससे नुकसान होगा. इसी को देखकर वह अपना पक्ष नहीं रख रहे हैं और दिखावा कर रहे हैं.

बुलानी चाहिए थी सर्वदलीय बैठक: चिराग

जाति जनगणना को लेकर आगे चिराग ने कहा कि नीतीश कुमार के अकेले चलने की रणनीति का नतीजा है कि इस पर ब्रेक लगा है. नीतीश कुमार को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए. हम लोग जाते. अपना सुझाव रखते. चिराग पासवान गुरुवार की शाम हाजीपुर संसदीय क्षेत्र में हुए एक  सड़क हादसे में घायल हुए मरीज से मिलने के लिए निजी अस्पताल में पहुंचे थे. यहीं उन्होंने बयान दिया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: आरसीपी सिंह के स्वागत में पहुंच गए नीतीश की पार्टी के कार्यकर्ता? पूर्व मंत्री बोले- 'JDU अब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, इस विभाग के कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन
सम्राट सरकार का बड़ा ऐलान, इस विभाग के कर्मचारियों का बढ़ाया वेतन
तेज प्रताप यादव की पार्टी में प्रिया सिंह की एंट्री, जानिए कौन हैं?
तेज प्रताप यादव की पार्टी में प्रिया सिंह की एंट्री, जानिए कौन हैं?
MLC चुनाव से पहले जन सुराज की बड़ी मांग, मतदाता सूची से जुड़ा मामला
MLC चुनाव से पहले जन सुराज की बड़ी मांग, मतदाता सूची से जुड़ा मामला

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
सम्राट चौधरी बोले, 'सोचा नहीं था CM बनूंगा', निशांत कुमार पर क्या कहा?
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
मुज्तबा की लंदन में लग्जरी प्रॉपर्टी के दावे पर ईरान बोला - 'उनके पास...'
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
भारत में 6G नेटवर्क की तैयारी, दुनिया के इन 25 देशों में भी बढ़ा कदम?
Embed widget