एक्सप्लोरर

Bageshwar Dham: चुनाव से पहले ही BJP के सामने RJD ने कर दिया 'सरेंडर'? शिवानंद बोले- 'धीरेंद्र शास्त्री बिहार में…'

Bihar Politics: आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने लिखित बयान जारी किया है. बीजेपी कह रही कि वोट की राजनीति के लिए जो लोग आंख पर पट्टी बांध लिए थे उनकी पट्टी खोलने का काम बाबा ने किया है.

पटना: राजधानी से सटे नौबतपुर के तरेत पाली में पांच दिवसीय हनुमंत कथा कहने के बाद बाबा बागेश्वर (Baba Bageshwar) जा चुके हैं लेकिन राजनीति है खत्म नहीं हो रही है. महागठबंधन के नेता धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri) को लेकर बयान दे चुके हैं कि ये बीजेपी के एजेंट हैं. हिंदू-मुस्लिम करते हैं. वहीं आरजेडी (RJD) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने लिखित बयान जारी कर ऐसी बात कही है जिससे लग रहा है लोकसभा या विधानसभा चुनाव से पहले उनकी पार्टी ने बीजेपी के सामने सरेंडर कर दिया है.

शिवानंद तिवारी ने क्या कहा?

शिवानंद तिवारी ने कहा है कि लालू और नीतीश कुमार भले ही संविधान बचाओ का शोर मचाते रहें, लेकिन अपने एक वाक्य से धीरेंद्र शास्त्री ने पांच करोड़ लोगों को अपने खेमे में बहाल कर लिया है. बीजेपी बाबा को आगे रखकर बिहार को फतह करना चाहती है. बाबा बागेश्वर बिहार जैसे राज्य में अपना काम कर गए हैं.

बाबा बागेश्वर ने कहा था कि बिहार के 10-12 करोड़ में से अगर पांच करोड़ लोग ही अपने-अपने घर के बाहर धर्म का ध्वज फहराएं और माथे पर तिलक लगा लें तो हमारा रामराज का उद्देश्य पूरा हो जाएगा. हाथ उठाओ कौन कौन घर के बाहर धर्म का ध्वज फहराएगा और माथे पर तिलक लगाएगा? बाबा बागेश्वर के इतना कहते ही दरबार में लाखों हाथ उठ गए थे. बाबा बागेश्वर के मंच पर और उनकी कथा सुनने आए लाखों लोग देश को हिंदू राष्ट्र में परिवर्तित करना चाहते हैं. अगर संविधान को मिटाकर देश को हिंदू राष्ट्र के रूप में रूपांतरित कर दिया गया तो वंचित समाज के लोगों की स्थिति गुलामों से भी बदतर होगी.

बाबा ने आंख पर बंधी पट्टी खोली- बीजेपी

शिवानंद तिवारी के बयान पर बीजेपी के प्रवक्ता अरविंद ठाकुर ने कहा कि बाबा बागेश्वर ने बिहार में पांच करोड़ सनातनी को जगाने का काम किया है. शिवानंद तिवारी की आंख की पट्टी भी खुल गई. वोट की राजनीति के लिए जो लोग आंख पर पट्टी बांध लिए थे उनकी पट्टी खोलने का काम बाबा बागेश्वर ने किया है. टीका लगाना, धार्मिक ध्वज फहराना संवैधानिक अधिकार है. हिंदू जगेगा तो संस्कार बढ़ेगा.

शिवानंद के बयान पर क्या बोली कांग्रेस?

बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कहा कि बाबा बागेश्वर जैसे बाबाओं के दरबार में भीड़ नहीं पहुंचती. हताश, निराश, दिशाहीन लोग इस तरह के बाबा के कार्यक्रम में जाते हैं. लंबे समय से लोग बिहार में हताशा, निराशा में जी रहे हैं. इसके लिए तमाम राजनीतिक दल जिम्मेदार हैं जिनकी सरकारें यहां रही हैं. शिवानंद तिवारी को यह बात नहीं पता है क्या? वहीं महागठबंधन में आरजेडी और जेडीयू शिवानंद तिवारी के बयान पर कुछ नहीं बोल रही.

यह भी पढ़ें- Bageshwar Dham: 'हमारा जनाता बबुआ जीएम होइहें, ना ना ऊ त डीएम होइहें हो', धीरेंद्र शास्त्री पर चढ़ा सोहर का रंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोज जनता पार्टी के नेता
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
iPhone Ultra से लेकर Galaxy Z Fold 8 तक, सबको है इन धाकड़ स्मार्टफोन्स का इंतजार
Embed widget