एक्सप्लोरर

Bihar Top 5 News Headlines: विपक्षी एकता पर चिराग ने दिया बड़ा बयान, शादी के दो दिन बाद युवक की हत्या | 5 बड़ी खबरें

Bihar Top 5 News Today: बिहार की पांच बड़ी खबरें पढ़ें. बिहार के नवादा में जंगली हाथी ने एक महिला को कुचलकर मार डाला. सुशील मोदी ने विपक्षी एकता पर हमला बोला है.

1) एसडीएम के ठिकानों पर छापेमारी

बिहार स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम लगातार भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई करने में जुटी है. गुरुवार (1 जून) की सुबह मोहनिया के एसडीएम सत्येंद्र प्रसाद के कई ठिकानों पर छापेमारी हो रही है. मोहनिया स्थित एसडीएम के आवास पर पटना से 10 सदस्यीय विजिलेंस की टीम पहुंची है. साथ में महिला थाने की टीम भी है. सुबह करीब आठ बजे से ये छापेमारी हो रही है. मोहनिया के अलावा पटना और बेतिया में यह छापेमारी हो रही है. Read More

2) चिराग पासवान ने विपक्षी एकता पर क्या कहा?

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान बुधवार (31 मई) को हाजीपुर पहुंचे थे. विपक्षी एकता और सीएम नीतीश कुमार को लेकर चिराग पासवान ने खूब सुनाया. कहा कि नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री बनने के लिए विपक्षी एकता का दौरा किया, अगर एक प्रतिशत भी बिहार के लिए लगाए होते तो प्रदेश की शक्ल-सूरत बदल जाती. Read More

3) गया में शादी के दो दिन बाद दूल्हे की हत्या

बिहार के गया में शादी के दो दिन बाद ही एक युवक की हत्या कर दी गई. गुरुवार (1 जून) की सुबह उसका शव गुनेरी पंचायत के नहर के किनारे फेंका हुआ मिला. सुबह-सुबह शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. शव की पहचान गया के गुरुआ प्रखंड की पलुहारा पंचायत के लकराही गांव के रहने वाले अशोक यादव के रूप में की गई. अशोक की 30 मई को ही शादी हुई थी. Read More

4) नवादा में हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला

बिहार के नवादा में जंगली हाथी ने गुरुवार (1 जून) की सुबह एक महिला को कुचलकर मार डाला. जंगल से भटक कर गांव पहुंचे हाथी को देखने के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया. घटना जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बल्ले पुर गांव की है. मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय शांति देवी के रूप में की गई है. गांव के स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह-सुबह महिला सब्जी तोड़ने के लिए खेत में गई थी. इसी दौरान एक हाथी ने महिला को कुचल कर मार डाला. Read More

5) विपक्षी एकता पर सुशील कुमार मोदी का हमला

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बुधवार (31 मई) को बयान जारी करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला. कहा कि ममता बनर्जी और कांग्रेस ने विपक्षी एकता के जिस गुब्बारे को पिन मार कर पंक्चर किया, उसमें नीतीश कुमार हवा भरने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं. Read More

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'
बांकीपुर से BJP के उम्मीदवार बदलने पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'आज ऊपर वाले ने…'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget