एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'ममता ने पंक्चर किया विपक्षी एकता का गुब्बारा, हवा भर रहे नीतीश', सुशील मोदी ने पूछ दिए गंभीर सवाल

Lok Sabha Election 2024: सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी मुख्यमंत्री केजरीवाल को मिलने का समय दिए बिना विदेश चले गए. क्या नीतीश कुमार दिल्ली-पंजाब में कांग्रेस और केजरीवाल के बीच दोस्ती करा सकते हैं?

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) ने बुधवार (31 मई) को बयान जारी करते हुए सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमला बोला. कहा कि ममता बनर्जी (Mamata Banrjee) और कांग्रेस (Congress) ने विपक्षी एकता के जिस गुब्बारे को पिन मार कर पंक्चर किया, उसमें नीतीश कुमार हवा भरने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं.

सुशील कुमार मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता दीदी ने कांग्रेस के एकमात्र विधायक बायरन बिस्वास को टीएमसी में शामिल करा लिया. वहां क्या टीएमसी और कांग्रेस में एकता हो सकती है? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के चुनाव में कांग्रेस और बसपा, दोनों दलों ने अखिलेश यादव की पार्टी का समर्थन करने से इनकार कर दिया.

यूपी में तीन बड़े दलों में कैसे होगी एकता?

बिहार के मुख्यमंत्री पर हमला करते हुए आगे सुशील कुमार मोदी ने कहा कि क्या यूपी में बीजेपी-विरोधी तीन बड़े दलों में नीतीश कुमार एकता करा पाएंगे? उन्होंने कहा कि दिल्ली संबंधी अध्यादेश पर अरविंद केजरीवाल को समर्थन देने से कांग्रेस ने इनकार कर दिया. कांग्रेस की दिल्ली और पंजाब प्रदेश इकाई आम आदमी पार्टी के साथ खड़े होने को राजी नहीं. 

सुशील मोदी ने कहा कि राहुल गांधी मुख्यमंत्री केजरीवाल को मिलने का समय दिए बिना विदेश चले गए. क्या नीतीश कुमार दिल्ली-पंजाब में कांग्रेस और केजरीवाल के बीच दोस्ती करा सकते हैं? उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठने और चाय पीने से विपक्षी एकता नहीं हो जाती.

12 जून को होगी विपक्षी एकता की बैठक

बता दें कि 12 जून को पटना में विपक्षी एकता को लेकर बैठक होने वाली है. कई विपक्षी दलों के नेताओं से जाकर नीतीश कुमार ने मुलाकात की थी. अब पटना में होने वाली इस बैठक को लेकर लोकसभा चुनाव को देखते हुए सियासत तेज हो गई है. बीजेपी जमकर नीतीश कुमार पर हमला कर रही है.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: 'नीतीश कुमार चाहते हैं विपक्षी एकता को...', चिराग पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget