एक्सप्लोरर

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत

Aurangabad Accident: दो बाइक की टक्कर में बाइक सवार उछल कर सड़क पर जा गिरे. हादसे में एक बाइक पर अकेले आ रहे संजय और दूसरे बाइक पर सवार आदित्य एवं जगन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

Aurangabad Road Accident: औरंगाबाद में गुरुवार की शाम (30 जनवरी) को भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई. घटना बन्देया थाना क्षेत्र के प्रतापुर मोड़ के समीप की है, जहां दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.  

सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत 

मृतकों की पहचान बन्देया थाना क्षेत्र के बक्सर गांव निवासी सुरेन्द्र प्रजापत के 18 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, फेसर थाना क्षेत्र के सिमरहुआ गांव निवासी रामाधार प्रजापत के 30 वर्षीय पुत्र जगन प्रजापत जबकि तीसरे की पहचान कासमा थाना क्षेत्र के पांती गांव निवासी कमलेश यादव के 34 वर्षीय पुत्र संजय कुमार के रूप में की गई है. वहीं घायल युवक सिमरहुआ गांव निवासी विनय प्रजापत के 19 वर्षीय पुत्र पवन कुमार है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय कुमार अपनी बहन के ससुराल गोह के भवानीपुर गया था और बहन से मिलकर वापस आ रहा था, जबकि आदित्य, जगन और पवन एक ही बाइक पर रफीगंज स्टेशन से किसी को छोड़कर लौट रहे थे. जैसे ही दोनों बाइक प्रतापपुर मोड़ पहुंची आपस में जबरदस्त तरीके से टकरा गई.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार उछल कर सड़क पर जा गिरे. इस हादसे में एक बाइक पर अकेले आ रहे संजय तथा दूसरे बाइक पर सवार आदित्य एवं जगन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों के मदद से रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल गया रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही बन्देया थानाध्यक्ष दिनेश कुमार घटनास्थल पहुंचे और कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद लाया है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Loot: बिहार में ज्वेलरी शॉप से 40 लाख की लूट, फायरिंग में बगल के दवा दुकानदार को लगी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
भागलपुर में पति-पत्नी की हत्या, सुबह-सुबह डबल मर्डर से थर्रा उठा बिहार
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
पटना में दुर्गा विसर्जन के दौरान नाबालिग की गोली मारकर हत्या, बवाल और तोड़फोड़
बिहार MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
NZ के खिलाफ पहले टी20 में भुवनेश्वर कुमार के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget