एक्सप्लोरर

Bihar News: रोहतास में 21 साल बाद आया ट्रिपल मर्डर केस का फैसला, 10 दोषियों को आजीवन कारावास

Rohtas Triple Murder Case: यह मामला 21 साल पुराना है. इस मामले की प्राथमिकी 4 जनवरी 2003 को संझौली थाना में दर्ज की गई थी. अब दोषियों को सजा मिलने से न्याय की प्रतिष्ठा बहाल हुई है.

Ten Convicts Sentenced To Life Imprisonment: बिहार के रोहतास जिले में 21 साल पुराने चर्चित तिहरे हत्याकांड का फैसला आ गया है. इस मामले में कोर्ट ने 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. संझौली थाना क्षेत्र के तिलई गांव में 13 आरोपियों ने तीन लोगों को अगवा कर गोली मारकर हत्या कर दी थी, इस नृशंस हत्याकांड का फैसला अब आया है.

तिहरे हत्याकांड में 21 साल बाद फैसला

अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेश कुमार पंडा की अदालत ने 10 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है. दोषियों में सुदामा पासवान, नैल धोबी, त्रिभुवन बैठा, शिव व्यक्ति धोबी, शिवकुमार धोबी, मालिक राम, शालिक राम, जयेंद्र राम, बेचन महतो और छेदी धोबी शामिल हैं. 

अभियोजन पक्ष ने इस मामले में कुल 12 गवाहों की गवाही कोर्ट में दर्ज कराई थी. अपर लोक अभियोजक अशोक बैठा ने बताया कि इस फैसले से न्याय की जीत हुई है और पीड़ित परिवारों को न्याय मिला है. कोर्ट का यह फैसला 21 साल बाद आया है, जिससे लंबे समय से चल रहा संघर्ष खत्म हुआ है. इस मामले ने रोहतास जिले में लंबे समय तक हलचल मचाई हुई थी और अब दोषियों को सजा मिलने से न्याय की प्रतिष्ठा बहाल हुई है.

4 जनवरी 2003 को संझौली थाना में दर्ज हुआ मामला

अपर लोक अभियोजक अशोक बैठा के अनुसार यह मामला 21 साल पुराना है. इस मामले की प्राथमिकी 4 जनवरी 2003 को संझौली थाना कांड संख्या 1/2003 के तहत दर्ज की गई थी. शाम छह बजे तिलई गांव के बंजर भूमि में 13 आरोपियों ने मिलकर पिंटू सिंह, शिवाजी सिंह और विजय सिंह को भूमि विवाद में अगवा कर लिया और फिर गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले के दो आरोपियों की ट्रायल के दौरान ही मौत हो गई. वहीं, एक अन्य आरोपी भोला बैठा को पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने रिहा करने का आदेश दिया है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'भाजपा से सटोगे तो कटोगे', सीएम योगी के बंटोगे तो कटोगे के नारे पर RJD का पोस्टर से पलटलार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Weather: बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में अगले 48 घंटे सावधान रहें! इन इलाकों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी
Bihar News: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
बिहार: CM आवास, सचिवालय, गया पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, समय का भी जिक्र
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
'PM आवास को राजमहल मत समझो', दिल्ली में कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच पप्पू यादव की दो टूक
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! चुनाव आयोग क्यों पहुंची BJP? जानिए मामला

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल; कर दिया ये काम
अर्जेंटीना चीटिंग करके फाइनल में पहुंचा! क्रिस्टीयानो रोनाल्डो के एक कदम से मचा भयंकर बवाल
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget