एक्सप्लोरर

आरक्षण की मांग को लेकर तेजस्वी यादव ने BJP पर साधा निशाना, कहा- बीजेपी आरएसएस का एक ही एजेंडा संविधान... 

Tejashwi Yadav: हमने आरक्षण कराया तो बीजेपी वालों ने कोर्ट में जाकर इस पर रोक लगवा दिया. इससे किसका नुकसान हुआ तेजस्वी का हुआ नहीं यह आम जनता का नुकसान है.

Tejashwi Yadav Targets BJP: आरक्षण की मांग को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव आज रविवार (1 सितंबर) को धरने पर बैठे हैं, जहां उन्होंने आरक्षण को लेकर कहा कि बीजेपी चाहती है कि कूड़ा बीनने वाले का बेटा और उसकी अगली पीढ़ी पूरी जिंदगी नालियां साफ करे, जो भिखारी हैं उन्हें पूरी ज़िंदगी भिखारी ही रखना चाहिए. यही बीजेपी की मानसिकता है. सभी बड़े समाजवादी नेताओं ने समय-समय पर जातियों की बात की. हमारे जो महापुरुष नेता थे, उन सभी ने आरक्षण की बात की और उन वर्गों की बात की जो समाज के सबसे निचले पायदान पर हैं, चाहे वो दलित हों, आदिवासी हों या पिछड़े. आज भी आप देखेंगे कि उन पर समाज में भेदभाव होता है.
 
'जानवरों की गणना होती है तो...' 
 
तेजस्वी यादव ने कहा कि आज गाड़ी, पेड़, पंछी की गणना होती है. गणना के बाद कहते हैं कि यह पंछी विलुप्त हो रहा है, उसको कैसे बचाया जाए. जानवरों की गणना होती है, यह जानवर विलुप्त हो रहे हैं इन्हें कैसे बचाया जाए. इसी तरह लोगों की जातिय आधारित गणना भी जरूरी है, ताकि जो समाज छूट गया है उस समाज का कल्याण हो सके. हमने जाति आधारित गणना कराया तो बीजेपी वाले कोर्ट चले गए और इस पर रोक लगवा दी फिर हम लोगों ने सुप्रीम कोर्ट में जाकर इस जीत कर लेकर आए हैं. मैंने आरक्षण कराया तो चाचा बीजेपी के साथ चले गए और आज बीजेपी वाला कोर्ट में जाकर इस पर रोक लगवा दिया. इससे किसका नुकसान हुआ, तेजस्वी का हुआ. नहीं यह आम जनता का नुकसान है.

जातीय गणना पर क्या बोले तेजस्वी यादव?

तेजस्वी यादव ने कहा कि "आज हम जातीय गणना की बात करते हैं तो एनडीए वाले कहते हैं यह बांटने वाले हैं. यह जात में लड़वाना चाहते हैं. ये लोग सरनेम लगाते हैं मिश्रा, यादव, सिंह, कोई श्रीवास्तव लिखते हैं, कोई कुशवाहा लिखते हैं. यह क्या लालू और तेजस्वी या फिर राष्ट्रीय जनता दल ने बनाया. पहले से बांटने का काम किसने किया. किसने यादव बनाया किसने, मुसलमान बनाया, किसने कुशवाहा बनाया. हम लोग बात करते हैं चाहे सिंह हो, श्रीवास्तव हो, यादव हो चाहे सवर्ण हो या पिछड़े जाति के हों, अति पिछड़े जाति के हों, दलित हों, आज उनकी स्थिति क्या है. यह पता करो. इसलिए हम जाति आधारित गणना की बात कर रहे हैं."

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आज मैं धरने पर बैठा हूं और नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि 9वीं अनुसूची में आरक्षण को केंद्र सरकार क्यों नहीं डाल रही है. तेजस्वी यादव ने जमकर नीतीश कुमार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब विशेष राज्य का दर्जा केंद्र ने कह दिया कि हम नहीं देंगे तो जेडीयू के लोग ताली बजा रहे थे. पूछिए उनसे की विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा या नहीं मिलेगा. 

ये भी पढ़ेंः 'सिर्फ कानून बनाने से कुछ नहीं होगा', लैंड सर्वे पर बोले RCP सिंह- नीतीश कुमार पहले करें ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव: दरभंगा स्नातक सीट पर रोमांचक मुकाबला, शिक्षक सीटों पर सभी मौजूदा MLC हारे
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
बिहार MLC चुनाव में बदले समीकरण, नतीजों ने दिए ये खास संदेश
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget