एक्सप्लोरर

चुनाव से पहले नीतीश सरकार मेहरबान! बिहार में 10225 शिक्षकों के ट्रांसफर की लिस्ट जारी

Bihar 10225 Teacher Transfer List Out: जिन 10 हजार 225 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है उनका स्कूल आवंटन नहीं हुआ है. सिर्फ जिले का आवंटन हुआ है. पूरी खबर पढ़िए.

Bihar 10225 Teacher Transfer List: बिहार में एक लाख 90 हजार के करीब शिक्षकों ने ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था. अब बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने शिक्षकों पर मेहरबानी दिखाई है. सोमवार (24 मार्च, 2025) को 10 हजार 225 शिक्षकों की लिस्ट शिक्षा विभाग की ओर से जारी कर दी गई है. ये सभी विशेष समस्याओं से ग्रसित शिक्षक हैं. स्कूलों का आवंटन 10.04.2025 से 20.04.2025 तक किया जाएगा.

हालांकि जिलों के भीतर वाले शिक्षकों का अभी ट्रांसफर नहीं हुआ है. दूसरी ओर जिन 10 हजार 225 शिक्षकों का ट्रांसफर किया गया है उनका स्कूल आवंटन नहीं हुआ है. सिर्फ जिले का आवंटन हुआ है. दरअसल विशेष समस्याओं से ग्रसित शिक्षक/शिक्षिकाओं से स्थानांतरण के लिए ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर आवेदन मांगा गया था. निर्धारित अवधि में लगभग 1,90,000 शिक्षकों ने आवेदन किया. इसमें से 51,284 शिक्षकों ने अंतरजिला स्थानांतरण हेतु आवेदन किया है.

प्रथम चरण में विभिन्न कोटि के असाध्य रोग से ग्रसित शिक्षकों के स्थानांतरण आवेदन पर विचार किया गया, जिसके तहत पूर्व में दिनांक-10.01.2025 को 47 नियमित शिक्षकों के आवेदन का निस्तारण किया गया. इसके बाद 25 फरवरी 2025 को बिहार लोक सेवा आयोग (टीआरई-1 एवं टीआरई-2) से नियुक्त असाध्य रोग से ग्रसित 260 शिक्षकों के आवेदन का निस्तारण किया गया.

नीच देखें किस परिस्थिति में कितने शिक्षकों का हुआ ट्रांसफर

कुल छह कैटेगरी में शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ है. शिक्षा विभाग की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार, असाध्य रोग (कैंसर) से ग्रसित 113 पुरुष शिक्षकों ने आवेदन किया था. वहीं 113 महिला शिक्षकों ने भी ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था. इस तरह शिक्षा विभाग ने असाध्य रोग से ग्रसित कुल 226 शिक्षकों के आवेदन को स्वीकार कर लिया है.

वहीं गंभीर रोग (किडनी रोग, हृदय रोग, लीवर रोग) से ग्रसित 495 पुरुष शिक्षकों ने आवेदन किया था जबकि 442 शिक्षिकाओं ने अप्लाई किया था. इस तरह कुल 937 गंभीर रोग से पीड़ित शिक्षकों का तबादला किया गया है. दिव्यांगता के आधार पर स्वयं नियुक्त 2065 पुरुष शिक्षकों ने आवेदन किया था. वहीं 620 महिला शिक्षकों ने आवेदन किया था. इन सबके आवेदन को शिक्षा विभाग ने स्वीकार कर लिया है और ट्रांसफर कर दिया है.

ऑटिज्म/मानिसक दिव्यांगता (स्वयं/पति/पत्नी/बच्चों) के तहत 280 पुरुष और 293 महिला शिक्षकों ने आवेदन किया था. इन सबके ट्रांसफर को मंजूरी दे दी गई है. वहीं विधवा एवं परित्यकता के आधार पर 516 महिला शिक्षकों का तबादला हुआ है. पति के पदस्थापन के आधार पर 5288 महिला शिक्षकों ने आवेदन किया था और सबका स्वीकार हो गया है.

यह भी पढ़ें- 'नीतीश कुमार ने मुरेठा निकलवा दिया लेकिन…', तेजस्वी यादव ने सदन में जलाई सम्राट चौधरी की 'बत्ती'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget