एक्सप्लोरर

अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!

Bihar Students Protests: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के गेट पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. मांग है कि टीआरई-4 से पहले STET की परीक्षा हो.

दिल्ली में छात्रों का आंदोलन समाप्त हुआ तो अब झारखंड में शुरू हो गया है. इस बीच बिहार की राजधानी पटना में भी कुछ छात्र धरना पर बैठक गए हैं. इन छात्रों की मांग है कि बिहार में शिक्षक बहाली से पहले STET की परीक्षा ली जाए. सम्राट सरकार को चेतावनी दी है कि ऐसा नहीं हुआ तो पूरे बिहार में आंदोलन तेज होगा.

आज (गुरुवार) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के गेट पर सैकड़ों की संख्या में छात्रों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की. कई शिक्षक अभ्यर्थियों ने कहा कि अगर टीआरई-4 से पहले एसटीईटी का आयोजन होता है तो वे भी शिक्षक बहाली में हिस्सा ले सकेंगे. 

साल में दो बार एसटीईटी का किया गया था वादा

छात्रों का कहना था कि सरकार साल में दो बार एसटीईटी लेने का वादा किया था लेकिन 2025 में एक बार परीक्षा हुई और 2026 में एक बार भी नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि सरकार नहीं सुनेगी तो हम लोग कहां जाएंगे? 

टीआरई-4 के लिए भेजी गई अधियाचना

बता दें कि टीआरई-4 से पहले भले एसटीईटी के एग्जाम को लेकर छात्रों ने आंदोलन शुरू किया है लेकिन चौथे चरण की शिक्षक भर्ती को लेकर सम्राट सरकार की ओर से बीपीएससी को अधियाचना भेजी जा चुकी है. 

यह भी पढ़ें- अनुष्का यादव महाकाल के दरबार पहुंचीं, उज्जैनी का हुआ अन्नप्राशन, यूजर्स क्या बोले?

हाल ही में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए जानकारी दी थी कि 32,388 पदों पर परीक्षा लेने का निर्णय लिया गया है. बीपीएसी को अधियाचना भेज दी गई है. हालांकि इस बहाली को लेकर भी छात्र आंदोलन कर रहे हैं. शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि सरकार ने पहले कहा था कि 46,000 पदों पर बहाली होगी. अब 32 हजार पदों की बात कही जा रही है. 

छात्र नेताओं ने सरकार को आगाह किया है कि पदों की संख्या बढ़ाई जाए नहीं तो आंदोलन होगा. इस बीच अब STET की मांग पर भी छात्रों का आंदोलन शुरू हो गया है. इस तरह सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ती दिख रही है. 

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget