एक्सप्लोरर

Bihar: हड़ताल पर गए संविदा कर्मियों को विभाग का अल्टीमेटम, 30 अगस्त तक नहीं लौटने पर होगी बर्खास्तगी

Bihar Contract Workers Strike: बिहार में विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों को विभाग ने 30 अगस्त शाम 5 बजे तक काम पर लौटने की चेतावनी दी है. 383 कर्मियों की बर्खास्तगी हो चुकी है, जबकि 2087 लौट चुके हैं.

बिहार में विशेष भूमि सर्वे के लिए बहाल किए गए संविदा कर्मियों की हड़ताल पर अब विभाग ने सख्ती दिखा दी है. 16 अगस्त से शुरू हुई इस हड़ताल के बीच राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने साफ चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 30 अगस्त शाम 5 बजे तक काम पर नहीं लौटने वाले कर्मियों को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा.

भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने हड़ताली संविदा कर्मियों से अपील की है कि वे तुरंत अपने-अपने कार्यालय में लौटें और योगदान पत्र जमा करें. विभाग ने साफ कर दिया है कि 30 अगस्त के बाद लौटने वालों को कोई मौका नहीं मिलेगा. जो कर्मचारी तय समय तक वापस लौटेंगे, केवल उन्हीं पर विभाग आगे विचार करेगा.

अब तक 383 कर्मियों की बर्खास्तगी

हड़ताल को लेकर विभाग पहले ही कार्रवाई कर चुका है. अब तक कुल 383 विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है. विभाग ने यह भी साफ कर दिया है कि इन बर्खास्त कर्मियों पर अब किसी तरह की सहानुभूति या विचार नहीं किया जाएगा.

हड़ताल कर रहे संविदा कर्मियों की सबसे बड़ी मांग सेवा का नियमितीकरण या संविदा अवधि को 60 साल तक करने की है. लेकिन विभाग ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है. विभाग का कहना है कि न तो ऐसा कोई प्रावधान है और न ही इस पर विचार होने की संभावना है.

विभाग ने हड़ताली कर्मियों से यह भी कहा है कि सरकार से सकारात्मक वार्ता की जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह झूठी हैं. हड़ताल के नाम पर कुछ नेता चंदा वसूली कर रहे हैं. ऐसे में कर्मियों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और जल्द से जल्द अपने कार्यस्थल पर योगदान दें.

16 अगस्त से जारी हड़ताल

बता दें कि 16 अगस्त से ही राज्यभर के विशेष सर्वेक्षण संविदा कर्मी हड़ताल पर हैं. यह हड़ताल राजस्व महाअभियान (16 अगस्त से 20 सितम्बर तक) की शुरुआत के साथ ही शुरू हुई थी.

हड़ताल में करीब 13 हजार संविदा कर्मी शामिल हैं. इनमें विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, कानूनगो, अमीन और लिपिक जैसे पदों पर कार्यरत कर्मचारी हैं.

2087 लौट चुके काम पर, 376 गए ही नहीं हड़ताल पर

विभागीय आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 2087 संविदा कर्मी हड़ताल से लौटकर काम पर योगदान दे चुके हैं. वहीं विभिन्न पदों पर कार्यरत 376 कर्मी ऐसे भी हैं जो शुरू से ही हड़ताल पर नहीं गए थे. विभाग ने इन लौटे हुए और गैर-हड़ताली कर्मियों पर विचार करने का भरोसा दिलाया है.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद हारी BJP, राजद के संजीव सिंह ने हासिल की जीत
Live: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद हारी BJP, राजद के संजीव सिंह ने हासिल की जीत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget