एक्सप्लोरर

'मुजफ्फरपुर की मेयर और उनके देवर के 2 एपिक नंबर', बोले तेजस्वी यादव- बीजेपी की मदद कर रहा EC

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा यह एक गंभीर मामला है और चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर वोट की डकैती कर रहा है. चुनाव आयोग विपक्ष के वोटर को कमजोर करने में लगा हुआ है. 

एसआईआर का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और इधर बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं. जल्दबाजी में कराए गए एसआईआर में गड़बड़ी का नमूना भी पेश कर रहे हैं. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दो वोटर आईडी दिखाने के बाद अब उन्होंने मुजफ्फरपुर की मेयर निर्मला देवी के भी दो एपिक नंबर होने का खुलासा किया है. 

मेयर और देवर के दो-दो एपिक आईडी

उन्होंने मीडिया के सामने मेयर निर्मला देवी के दो एपिक नंबर REM1251917 और GSB183516 दिखाए. निर्मला देवी ही नहीं उनके दो देवर हैं. दोनों देवर के दो-दो एपिक आईडी हैं. साथ ही कहा कि पुरजोर तरीके से चुनाव आयोग बीजेपी का मदद कर रहा है. तेजस्वी यादव ने आज चुनाव आयोग और मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट में पूरा मामला चल रहा है और कल एक अहम जो सुनवाई है वह पूरी हुई है, जिन लोगों का नाम मृत सूची में डाला गया उन्हें कल अदालत में पेश किया गया है. 

यह एक गंभीर मामला है और चुनाव आयोग बीजेपी के इशारे पर वोट की डकैती कर रहा है. आज यह उन लोगों के लिए आईना का काम कर रहा है जो लोग कहते थे कि मोदी का यह करिश्मा है, जिससे वह विभिन्न राज्यों में चुनाव जीत रहे हैं. जब चुनाव आयोग की पोल खुल रही है तो बीजेपी की बोलती बंद है. चुनाव जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी का पहला फार्मूला होता था सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स ये एजेंसी पहले नेताओं के पीछे लगते थे, लेकिन अब जब यह एजेंसी नाकाम हो गई तो चुनाव आयोग को चुनाव जीताने के लिए लगाया जा रहा है. 

तेजस्वी यादव ने 2020 विधानसभा चुनाव में भी वोट चोरी होने की बात कही है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमारे हार का अंतर 12000 वोट रहा. कई सीटों पर हमें 10-12 वोट से हरा दिया गया. चुनाव आयोग किस तरीके से धांधली कर रहा है, इसका जीता जागता उदाहरण चंडीगढ़ है. आपने देखा होगा कि मेयर के चुनाव में किस तरीके से आयोग धांधली कर रहा था, लेकिन वहां सीसीटीवी लगा हुआ था जिससे धांधली पकड़ी गई. चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप लगाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के वोटर की मदद चुनाव आयोग कर रहा है और विपक्ष के वोटर को कमजोर करने में लगा हुआ है. 

तेजस्वी यादव ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिजिटल माध्यम से यह दिखाया कि किस तरीके से मुजफ्फरपुर मेयर निर्मला देवी के दो-दो एपिक नंबर हैं. उन्होंने बताया कि यह दो ईपिक नंबर एक ही विधानसभा क्षेत्र में है. आरोप लगाया है कि निर्मला देवी भारतीय जनता पार्टी की बड़ी नेता हैं और इस बार वह चुनावी मैदान में भी होगीं, ऐसे में उन पर कार्रवाई क्यों नहीं?

तेजस्वी यादव ने कहा कि कई वोटर को आयोग अनट्रेसेबल या मृतक बता दे रहा है और उनके नाम काट दे रहे हैं, लेकिन भाजपा के जो नेता हैं जो संभवत: चुनाव लड़ेंगे उनका दो-दो वोटर आईडी है, फिर भी कार्रवाई नहीं हो रही है. तेजस्वी यादव ने कहा कि जो गरीब मतदाता हैं, जो विपक्ष के वोटर हैं. उन्हें मृत बताकर उनका नाम काटा जा रहा है, लेकिन भाजपा के कई ऐसे नेता हैं, जिनका दो-दो वोटर आईडी हैं फिर भी उनका नाम नहीं कट रहा. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल को जो भी लड़ाई जहां तक लड़नी पड़ेगी वह लड़ेंगे. बीजेपी की बेईमानी राजद और विपक्ष के लोग नहीं सहने वाले हैं. तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रभारी भीखू भाई दलसानिया के वोटर आईडी पर भी सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा है कि भीखू भाई गुजरात के हैं, लेकिन उन्होंने अपना वोटर आईडी बिहार का बनवा लिया है. हालांकि गुजरात के वोटर आईडी को उन्होंने निरस्त करवा दिया, लेकिन भिखूभाई क्या अब घूम-घूम कर चुनाव में वोट डालेंगे.  

चुनाव का बहिष्कार पर तेजस्वी ने क्या कहा?

तेजस्वी यादव से जब पूछा गया कि क्या आप लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे? इस पर उन्होंने कहा कि "17 तारीख से हम लोग की यात्रा शुरू हो रही है. इस यात्रा में राहुल गांधी भी होंगे. हम जनता का मूड देखेंगे माहौल क्या है? वह देखेंगे इसके बाद तय करेंगे कि चुनाव लड़ना है या नहीं!" तेजस्वी यादव ने इलेक्शन कमिश्नर पर भी सवाल खड़े किए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने कई बार कोशिश की की इलेक्शन कमिश्नर से मुलाकात हो, लेकिन वह मुलाकात नहीं कर रहे, उन्होंने चुप्पी साध ली है.

उन्होंने कहा कि बीते दिन 300 से ज्यादा सांसद इलेक्शन कमिश्नर से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया. क्या इलेक्शन कमिश्नर को अमित शाह और नरेंद्र मोदी ने मना कर दिया है कि सामने आकर जवाब नहीं देना है. क्या इलेक्शन कमिश्नर डरते हैं कि अगर विपक्ष के सामने से सवाल आए तो उसका वह जवाब नहीं दे पाएंगे और कुछ ऐसा कह देंगे जिससे सब पोल खुल जाएगी.  

ये भी पढ़ें: Patna Metro: 15 अगस्त नहीं अब 15-20 दिन बाद शुरू होगी पटना मेट्रो- जानें क्या है देरी का सबब?

आर्यन आनंद ने 2015 में पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2016 में दिल्ली में एक पॉलिटिकल campaining टीम के साथ डिजिटल जर्नलिज्म से कैरियर की शुरुआत की. 2018 में पटना लौटकर बिहार के प्रतिष्ठित डिजिटल चैनल फर्स्ट बिहार में हुआ रिपोर्टर काम किया. फर्स्ट बिहार में 5 साल काम करने के बाद एबीपी से साल 2024 में जुड़ा.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नालंदा में बाइक हटाने को कहा तो सिर में मार दी गोली, ट्रैक्टर चालक की मौत
नालंदा में बाइक हटाने को कहा तो सिर में मार दी गोली, ट्रैक्टर चालक की मौत
बिहार MLC चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, प्रचार के आखिरी दिन यह होगा प्लान, उम्मीदवार मैदान में
बिहार MLC चुनाव में बढ़ी सरगर्मी, प्रचार के आखिरी दिन यह होगा प्लान
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
सीबीआई ने अपने हाथों में ली परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच, ये हैं दायरे में
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
'देश में गुंडाराज चल रहा है?' PM आवास के पास बनी मस्जिद को नोटिस, भड़की AIMIM
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Wheat Storage Tips: क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
क्या रखे-रखे गेहूं में पड़ जाता है घुन? नोट करें 4 आसान उपाय
Embed widget