एक्सप्लोरर

भीखूभाई दलसानिया का नाम बिहार की वोटर लिस्ट में जोड़ने पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'इस बार…'

Prashant Kishor: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बिहार बदलाव यात्रा के तहत गोपालगंज पहुंचे थे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. पत्रकारों के सवालों का जवाब भी दिया.

बीजेपी नेता भीखूभाई दलसानिया का नाम बिहार की वोटर लिस्ट में जोड़े जाने के बाद सियासत तेज हो गई है. एक तरफ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है तो अब दूसरी ओर प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान दे दिया है. पीके ने कहा कि चुनाव आयोग चाहे जिसे भी वोटर बना ले, जिसका नाम काटना है काट ले और जिसका नाम जोड़ना है जोड़ ले, बिहार की जनता ने तय कर लिया है और इस बार बदलाव निश्चित है.

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी 'बिहार बदलाव यात्रा' के क्रम में आज (बुधवार) गोपालगंज के बरौली पहुंचे थे. यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. बारिश के बीच जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया.

बेतिया मामले में मंगल पांडेय पर किया हमला

बेतिया जीएमसीएच से एक वीडियो सामने आया था जिसमें दिख रहा था कि एक शव को सीढ़ियों पर घसीटा जा रहा है. इसको लेकर प्रशांत किशोर ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर जोरदार हमला किया. कहा कि बिहार में सभी अस्पतालों की स्थिति खराब है. अभी बेतिया से वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दो लोग एक वृद्ध व्यक्ति का शव सीढ़ी से घसीट रहे हैं, इसलिए जब तक बिहार में मंगल पांडेय जैसे लोग स्वास्थ्य मंत्री रहेंगे, जिनका काम लूटना और चोरी करना है, तब तक स्वास्थ्य व्यवस्था अच्छी नहीं हो सकती है.

प्रशांत किशोर ने एक सवाल के जवाब में बिहार के भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों को खुली चेतावनी देते हुए कहा, "जिन नेताओं और अफसरों ने बिहार को लूटा है, उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है. तीन महीने बाकी हैं. जन सुराज की व्यवस्था बनते ही इनको पकड़ा जाएगा और इनके बच्चों तक से लूट के पैसे का हिसाब किया जाएगा."

यह भी पढ़ें- बिहार: भीखूभाई दलसानिया के वोटर कार्ड का मुद्दा गरमाया, BJP ने तेजस्वी यादव को बताया जालसाज

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
रूस और पाकिस्तान की बढ़ी दोस्ती, अब पुतिन ने किसे भेजा, भारत के लिए टेंशन?
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
Embed widget