एक्सप्लोरर

BJP के दावे पर शिवानंद तिवारी ने किया पलटवार, कहा- दम है तो तोड़ कर दिखाएं RJD

आरजेडी नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि मैं भूपेंद्र यादव को गंभीर नेता के रूप में जानता हूं. लेकिन उनका बयान चकित करने वाला है. लेकिन अगर उनके दावों में दम है तो हम पर कृपा क्यों, आरजेडी को तोड़ कर दिखाएं.

पटना: बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव के दावे ने सूबे के सियासी पारा बढ़ा दिया है. जेडीयू और कांग्रेस में टूट के दावों के बीच बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव का मकर संक्रांति के बाद आरजेडी में टूट होने का दावा करने के बार नया विवाद खड़ा हो गया है. इधर, बीजेपी नेता के दावों पर पलटवार करते हुए आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि अगर उनकी बातों में दम है तो वो आरजेडी को तोड़कर दिखाएं.

भूपेंद्र यादव के बयान ने किया चकित

शिवानंद तिवारी ने कहा," बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने भारी भरकम दावा किया है. उनके अनुसार खरमास के बाद आरजेडी में बहुत बड़ी टूट होने वाली है. भूपेंद्र जी की मैं इज्जत करता हूं और एक गंभीर व्यक्ति के रूप में ही मैं उनको जानता हूँ. लेकिन उनके बयान ने मुझे चकित किया है. अगर सचमुच उनके दावों में दम है तो हम पर कृपा क्यों, आरजेडी को तोड़ कर दिखाएं."

बीजेपी नेताओं को शोभा नहीं देती ऐसी बात

उन्होंने कहा कि जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक में कई सदस्यों ने बीजेपी पर ‘पीठ में छुरा भोंकने’ जैसे गंभीर आरोप भी लगाए. ऐसे में अपने घर को ठीक करने के बजाय हमारे घर को तोड़ने की दावेदारी करना बीजेपी नेताओं को शोभा नहीं देती.

पदाधिकारी चला रहे हैं सरकार

शिवानंद तिवारी ने कहा कि बेहतर होगा कि बीजेपी नेतृत्व हमारी चिंता छोड़ कर अपने गठबंधन की चिंता करे. नीतीश जी का बयान ही कह रहा है कि गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. उन्हीं का कहना है कि इसके पहले गठबंधन में ऐसा कभी नहीं हुआ था. मंत्रिमंडल का गठन अभी तक नहीं हो पाया है. मंत्री विभागों के बोझ से दबे हुए हैं. कुछ मंत्री ऐसे हैं जो पहली मर्तबा मंत्री बने हैं. सरकार में काम करने का उनको तजुर्बा नहीं है. इस परिस्थिति में बिहार का शासन जन प्रतिनिधि नहीं बल्कि पदाधिकारी चला रहे हैं.

जूता-चप्पल उठाने वाले नेता हैं शिवानंद तिवारी

इधर, शिवानंद तिवारी के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता और प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि आज की तारीख में भूपेंद्र यादव जी देश में यादव समाज के सबसे बड़े नेता हैं. शिवानंद तिवारी की आरजेडी के भीतर हैसियत क्या है? वह खुद लालू प्रसाद यादव जी का जूता-चप्पल और पिकदान उठाने वाले नेता रहे हैं, जो इन दिनों तेजस्वी यादव का झोला-डंडा उठा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में शिवानंद तिवारी जी इस तरह का घटिया बयान देने लगे हैं कि उन्हें समाजवादी कहते हुए शर्म आती है. आरजेडी पार्टी का टूटना और खत्म होना तय है. आज हो या कल हो.

गौरतलब है कि बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव ने रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए दावा किया था कि खरमास के बाद आरजेडी में टूट तय है. आरजेडी में परिवारवाद के खिलाफ बौखलाहट है. सभी चाहते हैं कि उन्हें इससे मुक्ति मिले. ऐसे में तेजस्वी यादव अपनी पार्टी ही बचा लें तो बड़ी बात होगी.

यह भी पढ़ें -

बिहार: डिप्टी CM रेणु देवी ने SSP को लगाया फोन, पूछा- हम लोगों की और कितनी बदनामी कराएंगे? जगदानंद सिंह ने BJP-JDU के दावों पर किया पलटवार, कहा- RJD पूरी तरह से मजबूत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget