एक्सप्लोरर

बिहार: डिप्टी CM रेणु देवी ने SSP को लगाया फोन, पूछा- हम लोगों की और कितनी बदनामी कराएंगे?

पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची डिप्टी सीएम रेणु देवी ने एसएसपी को कॉल लगाकर कहा कि हमलोगों की और कितनी बदनामी कराएंगे? थाने के बगल में गोली मारकर हत्या कर दी जा रही है. ऐसा क्यूं हो रहा है?

मुजफ्फरपुर: बिहार में बढ़ते आपराधिक घटनाओं की वजह से लगातार सरकार की किरकिरी हो रही है. पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में नाकाम साबित होते दिख रही है. ऐसे में विपक्ष के बाद अब सत्ताधारी दल के नेता भी बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं. ताजा मामला बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है, जहां सोमवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची डिप्टी सीएम रेणु देवी ने सीधे मुजफ्फरपुर एसएसपी को कॉल किया और जमकर फटकार लगाई.

रेणु देवी ने कॉल कर कही ये बात

डिप्टी सीएम रेणु देवी ने एसएसपी को कॉल करके कहा कि हमलोगों की और कितनी बदनामी कराएंगे? थाने के बगल में गोली मारकर हत्या कर दी जा रही है. ऐसा क्यूं हो रहा है? दरअसल, बीते दिनों बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों ने थाने से महज कुछ ही दूरी पर एक मोबाइल व्यवसायी की लूटपाट के दौरान सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी.

पुलिस की उपलब्धियों को भी देखें

इस घटना के बाद जिले के व्यवसाइयों में काफी आक्रोश था. ऐसे में सोमवार को डिप्टी सीएम मृतक की पत्नी से मिलने मुजफ्फरपुर पहुंची, जहां उन्होंने पीड़ित परिवार के सामने एसएसपी को कॉल लगाकर फटकार लागई. हालांकि, बाद में उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि अपराध होने के बाद केवल पुलिस की विफलता को ही ना देखें. अन्य मुद्दों में आप उनकी उपलब्धि को भी देखिए.

बीजेपी सांसद ने भी उठाया था सवाल

बता दें कि डिप्टी सीएम से पहले मुजफ्फरपुर के सांसद और बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष अजय निषाद ने भी खुद के ही सरकार को सुशासन के नाम पर कठघरे में खड़ा किया था. उन्होंने कहा था कि सरकार को अब सख्त निर्णय लेने होंगे. नीतीश कुमार लगातार क्राइम कंट्रोल को लेकर मीटिंग कर रहे हैं. लेकिन अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है.

उन्होंने कहा था कि सूबे में क्राइम लगातार बढ़ रहा है, क्रिमनल निडर होकर क्राइम कर रहे हैं. टीम वर्क नहीं दिख रहा है. पुलिस शराब और बालू पकड़ने में लगी हुई है. लेकिन, अगर अपराधियों को नहीं पकडेंगे तो फिर जिस सुशासन के नाम पर हम जतना का वोट लेकर आये हैं, उनके साथ न्याय कैसे करेंगे?

यह भी पढ़ें -

जेडीयू और बीजेपी पर RJD प्रदेश अध्यक्ष का विवादास्पद बयान, कहा- भौंकने वालों का हम जवाब नहीं देते तेजस्वी यादव से पार्टी नेताओं को जनता से जुड़ने की मिली सीख, बैठक में तय हुई ये रणनीति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
Live: बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर की पार्टी ने खोला खाता, कांग्रेस को हराया
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
पटना MLC चुनाव: नीरज कुमार को बढ़त, ताव में आए अनंत सिंह, कह दी ऐसी बात
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान
'ये यूज एंड थ्रो की राजनीति', अनंत सिंह पर पप्पू यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget