एक्सप्लोरर

जगदानंद सिंह ने BJP-JDU के दावों पर किया पलटवार, कहा- RJD पूरी तरह से मजबूत

आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि आरजेडी पूरी मजबूती के साथ जनता के मुद्दे पर लड़ रही है. जब भी अत्यचार होगा, आरजेडी सड़क पर नजर आएगी. जन सरोकार के मुद्दों पर आरजेडी नेता और कार्यकर्ता सड़क से सदन तक मौजूद रहेंगे.

पटना: बिहार में जारी सियासी उथल-पुथल और नेताओं के बयानबाजी के बीच आज राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के सभी प्रदेश उपाध्यक्षों के साथ बैठक की. सोमवार को सूबे की राजधानी पटना में राबड़ी आवास पर आयोजित ये बैठक तकरीबन चार घंटे तक चली. बैठक खत्म होने के बाद आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने मीडिया से बातचीत की.

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की नेतृत्व में सभी लोग जमीनी स्तर पर पार्टी और संगठन को अधिक प्रभावशाली बनाने, बूथ कमेटी को मजबूत करने और आगामी संघर्ष की रूपरेखा तैयार करने के लिए काम कर रहे हैं.

शहादत दिवस के मौके पर आरजेडी का आंदोलन

उन्होंने कहा कि जन सरोकार के मुद्दों पर आरजेडी नेता और कार्यकर्ता सड़क से सदन तक मौजूद रहेंगे. पार्टी 30 जनवरी को महात्मा गांधी के शहादत दिवस के मौके पर किसानों के समर्थन में एक दिवसीय आंदोलन करेगी. इस आंदलोन में महागठबंधन के अन्य पार्टी के नेता भी मौजूद रहेंगे.

टूट के सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार

वहीं, उन्होंने आरजेडी में टूट वाले ललन सिंह और भूपेंद्र यादव के बयान पर भी पार्टी का रुख साफ किया. उन्होंने कहा कि आरजेडी पूरी मजबूती के साथ जनता के मुद्दे पर लड़ रही है. जब भी अत्यचार होगा, आरजेडी सड़क पर नजर आएगी.

जल्द जारी होगा धन्यवाद यात्रा का शेड्यूल

चुनाव में मिली हार के बाद भी आरजेडी को सबसे अधिक विधायकों वाली पार्टी बनाने के लिए जतना का धन्यवाद करने के लिए तेजस्वी यादव जल्द प्रदेश भर में धन्यवाद यात्रा निकलने वाले हैं. जगदानंद सिंह से इस यात्रा के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही तेजस्वी यादव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा.

16 जनवरी को महासचिव की बैठक

बता दें कि प्रमुख विपक्षी पार्टी आरजेडी लगातार बैठक कर रही है. वहीं, नीतीश सरकार पर उनका हमला जारी है. रविवार को विधानसभा के बजट को छोटा किये जाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की बात कही है. वहीं, आरजेडी अब 16 जनवरी को पार्टी महासचिव की बैठक करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
संसद मार्च और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान की पार्टी का रिएक्शन, 'जिस दिन…'
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र का आगाज, 13 विधेयक लाने की तैयारी में सरकार, कानून-व्यवस्था पर घेरेगा विपक्ष
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार STF के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी संतोष डॉन, पुलिस को चकमा देने था एक्सपर्ट; दर्ज हैं 28 मुकदमे
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट
बिहार में मानसून मेहरबान, आज जमकर बरसेंगे बादल; पटना समेत 14 जिलों भारी बारिश का अलर्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget