एक्सप्लोरर

Bihar Seventh Phase Voting: बिहार में 8 सीटों पर संपन्न हुआ सातवां फेज, जानें कहां पर हुई कितनी वोटिंग

Seventh Phase Voting: लोकसभा चुनाव का सातों चरण पूरा हो गया है. बिहार में आज सातवां चरण छिठपुट घटनाओं के साथ संपन्न हुआ. अब लोगों को नतीजे चार जून को मिलेंगे.

Lok Sabha Elections 2024: बिहार में 40 लोकसभा सीटों के लिए सातों चरणों में चुनाव हुआ था. शनिवार (01 जून) को आखिरी चरण भी समाप्त हो गया. एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच बिहार में कई सीटों पर जबरदस्त मुकाबला भी हुआ. अब चार जून को नतीजे आएंगे, लेकिन उससे पहले आप को हम बता दें कि आखिरि चरण में चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार में किस सीट पर कितने प्रतिशत मतदान हुए. 

लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण के 8 सीटों पर शाम 6:00 बजे तक 50.56 प्रतिशत मतदान हुए. 2019 में 51.24 मतदान हुए थे. 2019 की अपेक्षा 0.68% मतदान कम हुए हैं आज जो 6:00 तक मतदान हुए उसमें नालंदा 46.50 प्रतिशत पटना साहिब 45% पाटलिपुत्र जो सबसे अधिक वोटिंग 56.91% हुई है.

वहीं आरा में 48.50 प्रतिशत बक्सर 53.70%, सासाराम 51% , काराकाट 53.44%, जहानाबाद 51.20%, मतदान हुए. सातवें और अंतिम चरण में सभी आठ लोकसभा सीटों को मिलाकर एक करोड़ 62 लाख 4 हजार 594 मतदाता थे. जिनके लिए 16634 मतदान केंद्र बनाए गए थे. इन आठ लोकसभा सीटों में दो लोकसभा सीट पाटलिपुत्र और काराकाट लोकसभा सीट पर 2019 की अपेक्षा अधिक मतदान हुए हैं.

पाटलिपुत्र लोकसभा में 2019 में 55.93% मतदान हुए थे, जबकि आज 2024 में 56.91% मतदान हुए. तो वहीं काराकाट जो सबसे दिलचस्प लोकसभा सीट माना जा रहा है. इस बार 2019 की अपेक्षा 4.42% से अधिक मतदान हुए हैं. 2019 में यहां 48.98 प्रतिशत मतदान हुए थे, जबकि आज 2024 में 53.44% मतदान हुए हैं.

आज सातवें चरण में चार मतदान केंद्रों पर वोटरों का गुस्सा भी दिखा और वोट बहिष्कार हुए. इनमें नालंदा लोकसभा क्षेत्र के हिलसा विधानसभा में एक मतदान केंद्र, पाटलिपुत्र लोकसभा के पालीगंज में मतदान केंद्र संख्या 188 ,जहानाबाद लोकसभा के जहानाबाद विधानसभा में मतदान केंद्र संख्या 106और 107 पर वोट बहिष्कार किए गए.

चुनाव आयोग के अनुसार शनिवार एक जून को मतदान के दौरान कुल 168 शिकायत प्राप्त हुए थे, जहां ईवीएम खराब और तकनीकी खराबियों की शिकायत मिली थी. हालांकि चुनाव आयोग ने दावा किया हा कि समय पर सभी शिकायतों को निष्पादन कर दिया गया था.

ये भी पढ़ेंः Republic Matrize Exit Poll: रिपब्लिक भारत के मैटरिज एग्जिट पोल उड़ाएंगे किसकी नींद, बिहार में किसको हो रहा फायदा?

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
संजय झा का ललन सिंह पर बड़ा बयान, MLC चुनाव के नतीजों पर भी बोले
Bihar Weather: बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
तिरहुत में JDU की हार के बाद NDA में क्लेश! नीतीश कुमार के उम्मीदवार ने लगाया यह आरोप
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे
MLC चुनाव: संजीव कुमार-अनिल झा की जीत पर गदगद तेजस्वी यादव, NDA पर बरसे

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
दिल्ली समेत 5 राज्यों में SIR को लेकर चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, जानें अब क्या कहा
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget