एक्सप्लोरर

बिहार: एक ही परिवार के सात लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव, इलाके में मचा हड़कंप

सिविल सर्जन डॉ.अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि पूरे संक्रमित परिवार को होम आइसोलेशन में रखा गया है. इसे लेकर सभी प्रकार की आवश्यक सतर्कता भी बरती जा रही है.

जहानाबाद: देश के अन्य राज्यों के साथ ही बिहार में भी अब कोरोना के दूसरे लहर ने असर दिखाना शुरू कर दिया है. बुधवार को प्रदेश के जहानाबाद जिले में एक ही परिवार के सात लोगों का रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया. दरअसल, परिवार का एक सदस्य बीते दिनों किसी कारणवश पटना गया था.

पटना से आने के बाद उसे संक्रमित होने की आशंका हुई, जिसके बाद उसने सदर अस्पताल में जांच कराई. जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आयी. इसके बाद जब परिवार के अन्य लोगों की भी जांच की गई तो सात सदस्य संक्रमित पाए गए. ऐसे में सभी को आइसोलेट कर दिया गया है.

क्या कहते हैं सिविल सर्जन?

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ.अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि संक्रमित परिवार नगर परिषद क्षेत्र के थाना रोड का रहने वाले हैं. पूरे संक्रमित परिवार को होम आइसोलेशन में रखा गया है. इसे लेकर सभी प्रकार की आवश्यक सतर्कता भी बरती जा रही है. वहीं, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 18 हो गई है. फिलहाल सभी संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है.

बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बिहार में बीते 24 घण्टे में कोरोना के 170 नए मामले सामने आए हैं. ऐसे में राज्य में कुल ऐक्टिव मरीज़ों की संख्या 726 हो गयी हैं. गौरतलब है कि बिहार सरकार कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर को लेकर काफी सतर्क है. होली में दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों की कोरोना जांच कराई जा रही है. वहीं, सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से होली पर किसी की समुहिक कार्यक्रम पर रोक लगाया गया है.

यह भी पढ़ें - 

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, JDU ने किया पलटवार, कही ये बात बिहार: नाबालिग को अगवा कर दरिंदों ने किया गैंगरेप, फिर खेत में छोड़कर हो गए फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड का बदला नियम, अब मिलेंगे इतने रुपये
Rohini Acharya: रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? 'मेरे लिए जो…'
रोहिणी आचार्य को सुबह-सुबह क्या हुआ? बोलीं- 'मेरे लिए जो…'

वीडियोज

Sugar Price Hike: महंगी हुई मिठास...चीनी में महंगाई की खटास! | ABP
Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget