एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने CM नीतीश पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, JDU ने किया पलटवार, कही ये बात

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए जेडीयू ने कहा कि अगर पढ़ने-लिखने की थोड़ी भी आदत रही होती तो पुलिस बिल को एक बार पूरा पढ़ लेते. आडंबर रचकर बिहार और देश को भरमाने के घृणित प्रयास में कभी सफल नहीं होगे.

पटना: बिहार विधानसभा में मंगलवार को जो हुआ उसकी कल्पना कभी किसी ने नहीं की थी. जिस तरह की तस्वीर विधानसभा से आई उसने लोगों को चौंका दिया. अब इस पूरे मामले में वार-पलटवार का दौर जारी है. इसी क्रम में सीएम नीतीश पर निशाना साधने के क्रम में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया. तेजस्वी की ट्वीट की जेडीयू ने कड़ी शब्दों में निंदा की है.

दरअसल, विधानसभा में विधायकों खासकर महिला विधायकों के साथ पुलिस द्वारा किए गए बर्ताव से नाराज तेजस्वी ने ट्वीट कर कहा, "नीतीश कुमार को इंद्रिय रस प्राप्त हो रहा होगा जब सदन में उनके गुंडे महिला विधायकों की साड़ी उतार उनके ब्लाउज में हाथ डाल जा रहा था. मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देकर बाल पकड़ कर घसीटा जा रहा था. इस शर्मनाक घटना के बाद रात्रि में 'निर्लज्ज कुमार' नृत्य-संगीत का आनंद उठा रहे थे."

तेजस्वी के इस 'भद्दे' ट्वीट पर पलटवार करते हुए जेडीयू ने लिखा, " सार्वजनिक जीवन में नीचता और भाषाई नग्नता की सारी हदें पार कर कौन-सा उदाहरण पेश कर रहे हो तेजस्वी यादव. तुम्हारे ट्वीट तुम्हारी मां-बहनें भी पढ़ें तो शर्म से गर्दन नीचे कर लें. अपने 'इन्द्रिय रस ज्ञान' से युवाओं का नेतृत्व करने चले हो? शर्म करो."

जेडीयू ने लिखा, " अगर पढ़ने-लिखने की थोड़ी भी आदत रही होती तो पुलिस बिल को एक बार पूरा पढ़ लेते. आडंबर रचकर बिहार और देश को भरमाने के घृणित प्रयास में कभी सफल नहीं होगे. समझदार जनता बिल पढ़ भी लेगी और समझ भी लेगी. संसदीय परंपरा को तार-तार कर ज्ञान बांटते शर्म नहीं आती?"

तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि खैनी मलवाकर पुलिस अधिकारियों का मनोबल तोड़ने वाले लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव क्या जानें कि लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस को किस तरह के अधिकारों से लैस करना जरूरी है. बिल पढ़ते तो शायद कुछ समझ भी पाते.

गौरतलब है कि कल बिहार विधानसभा में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 पेश किया जाना था. लेकिन विपक्ष के विधायक इस विधेयक को काला कानून बताते हुए हंगामा करने लगे. विपक्ष ने हर मर्यादाओं को भूल कर विरोध किया. सदन में विपक्ष ने आसान का घेराव किया, तोड़फोड़ किया, विधेयक की प्रति छीनने की कोशिश की.

विधानसभा सभा अध्यक्ष के कार्यलय के बाहर धरना दिया, जिसके के अतिरिक्त पुलिस बल को विधानसभा बुलाया गया, जिन्होंने विपक्ष के विधायकों को बलपूर्वक बाहर निकल दिया था.

यह भी पढ़ें -

नीतीश कुमार के बचाव में उतरे कुशवाहा, तेजस्वी पर साधा निशाना, कहा- जुबान पर लगाम रखो, वरना... विपक्ष के हंगामे पर भड़के नीतीश कुमार, कहा- जनता ने रिजेक्ट किया है, वही जवाब देगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget