एक्सप्लोरर

Bihar Sarkar Scheme: बिहार सरकार इन बच्चों को हर महीने दे रही 4 हजार, कौन-कौन ले सकता है लाभ? जानिए

Bihar Sarkar Samajik Suraksha Yojana: योजना का लाभ लेने के लिए विभाग ने निर्देश दिया है कि बच्चे की उम्र 18 साल से कम होनी चाहिए. बाल संरक्षण इकाई के दफ्तर में आवेदन करना होगा.

Samajik Suraksha Yojana: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं, महिलाओं और छात्रों के लिए कई योजनाओं के जरिए लाभ पहुंचाने की कोशिश की है. लोगों तक अलग-अलग योजनाओं के माध्यम से लाभ पहुंच भी रहा है. ऐसे ही योजना के तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से अनाथ और बेसहारा बच्चों के लिए भी बड़ी पहल की गई है. 'सामाजिक सुरक्षा योजना' के तहत इन्हें सरकार की ओर से हर महीने चार हजार दिए जा रहे हैं. 

विभाग ने स्पॉन्सरशिप एंड फोस्टर केयर प्रोग्राम के तहत यह योजना लाया है. इसमें किसी तरह से असहाय बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए कई निर्देश दिए गए हैं. दिए गए निर्देशों को पूरा करते हुए लाभुक अपने प्रखंड कार्यालय की बाल संरक्षण इकाई में आवेदन जमा कर इस योजना का लाभ पा सकते हैं.

किसे मिलेगा योजना का लाभ?

यह योजना उन बच्चों के लिए है जिन्हें किसी तरह से आर्थिक सहयोग नहीं मिल रहा है. इनमें वैसे बच्चे हो सकते हैं जिनके मां-बाप किसी हादसे में या फिर किसी तरह अब नहीं रहे हों, बच्चों का पालन-पोषण करने वाला कोई नहीं हो, इसके अलावा जो विधवा महिलाएं हैं या तलाकशुदा हैं, उनके बच्चे आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं जिनके माता-पिता शारीरिक रूप या आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं, किसी जानलेवा बीमारी से ग्रसित हैं और उनके बच्चे का देखभाल सही ढंग से नहीं हो रहा है, राज्य सरकार ने यह योजना उनके लिए लाया है.

18 साल से कम होनी चाहिए उम्र

इस योजना का लाभ लेने के लिए विभाग ने निर्देश दिया है कि बच्चे की उम्र 18 साल से कम होनी चाहिए. इसके बाद ही इस योजना का लाभ मिलेगा. साथ ही एक परिवार में सिर्फ दो ही बच्चों को यह लाभ दिया जाएगा. जो भी इस तरह के बच्चे हैं उनसे जुड़े अभिभावक या आसपास के लोग बाल संरक्षण इकाई के दफ्तर में आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के साथ ही इस योजना का लाभ पीड़ित बच्चे को दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में दिखेंगी आकर्षक झांकियां, 11 विभागों ने इस थीम पर की तैयारी

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget