एक्सप्लोरर

Bihar Crime: मोतिहारी में महिला खनन अधिकारी पर फायरिंग, बालू माफिया ने चलाई 4 राउंड गोलियां, जब्त ट्रैक्टर लेकर भागे

Illegal Sand Mining: केसरिया थाना के गंडक नदी के सत्तर घाट पुल के पास की घटना है. लगातार आ रही शिकायतों पर महिला खनन अधिकारी रागिनी कुमारी कार्रावाई के लिए पहुंचीं थी.

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के केसरिया थाना के गंडक नदी के सत्तर घाट पुल के पास अवैध बालू उठाव को लेकर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची थी. बताया जा रहा कि इस दौरान महिला खनन पदाधिकारी पर गोली चल गई. शुक्रवार को बालू माफिया ने खनन पदाधिकारी रागिनी कुमारी पर गोली चलाकर दहशत बनाया और जब्त ट्रैक्टर लेकर भाग निकले. इस दौरान बालू माफियाओं की गोली से किसी तरह महिला खनन पदाधिकारी अपनी जान बचाकर भागने में सफल रही. घटना पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र से होकर बहने वाली गंडक नदी के सत्तर घाट पुल के पास की है.

लगातार शिकायत के बाद कार्रवाई के वक्त की घटना

बताया जाता है कि पिछले कई सालों से लगातार गंडक नदी से बालू का उठाव कर महंगे दामों में बेचा जाता है. गंडक नदी नेपाल से सफेद बालू की बहाव कर लाती है जो कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्य में लागया जाता है. अवैध खनन और ढुलाई घाटों से ट्रैक्टर से लाकर बालू माफिया ट्रक पर लोड करके जिले के कई भागों में बेच रही थे. लगातार आ रही शिकायतों के बाद जिले की महिला खनन अधिकारी रागिनी कुमारी कार्रवाई के लिए पहुंची थी. इस दौरान उन्होंने एक ट्रैक्टर को जब्त भी कर लिया था जिसके बाद ट्रैक्टर को छुड़ाने के लिए बालू माफिया ने खनन अधिकारी पर गोलियों से हमला कर दिया.

चार राउंड फायरिंग

बालू माफिया द्वारा इस दौरान चार राउंड गोली फायरिंग की गई है. गनीमत कि महिला अधिकारी इन गोलियों से बच गई और किसी तरह अपनी जान बचाकर भागने में कामयाब रहीं. खनन अधिकारी का गाड़ी का सीसा भी टूटा है. छापेमारी के दौरान जब्त की गई बालू लदी ट्रैक्टर को छुड़ाने में बालू माफिया कामयाब रहे. बाद में हमले को लेकर जिला खनन पदाधिकारी ने स्थानीय थाना में सूचना दी. इसके बाद पुलिस आनन फानन में कार्रवाई में जुट गई. जानकारी के अनुसार मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. केसरिया पुलिस खनन अधिकारी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: धर्मांतरण मुद्दे पर श्रवण कुमार ने गिरिराज को घेरा, कहा- पहले अपना विभाग संभालें, फालतु के बयानों से देश नहीं चलता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
गया में मासूम की मौत का रहस्य गहराया, नदी से शव मिलने पर बवाल
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा
तेजस्वी यादव के राजभवन मार्च पर मंत्री श्रवण कुमार बोले- जनता ने नकारा

वीडियोज

Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget