एक्सप्लोरर

जिस युवक को मृत समझ किया अंतिम संस्कार... वह 9 दिन बाद प्रेमिका संग मिला, बिहार से हैरान करने वाला मामला

Samastipur Crime News: पटोरी एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार मेधावी ने इस पूरे मामले पर खुलासा करते हुए जानकारी दी है. जिस शव का अंतिम संस्कार किया था उसकी हत्या के आरोप में दो लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं.

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर में पुलिस ने एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे. जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी डुमरी में दियारांचल से मिली जिस अधजली लाश की पहचान वैशाली के सन्नी के रूप में कर परिजनों ने अंत्येष्टि कर दी थी वह 9 दिनों के बाद अपनी प्रेमिका के साथ जिंदा मिल गया है. पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि वह अधजली लाश सन्नी की नहीं बल्कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के ही जलालपुर निवासी कंचन कुमार उर्फ राजेश राय की थी. पुलिस ने इस मामले दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है.

इस संबंध में पटोरी एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार मेधावी ने बीते मंगलवार (02 जुलाई) को जानकारी दी. बताया कि दो हफ्ते पूर्व शौच को गए डुमरी दक्षिणी गांव के कुछ लोगों ने खेत में एक युवक का अधजला शव देखा था. पेट्रोल छिड़ककर शव की पहचान मिटाने की कोशिश की गई थी. स्थानीय तौर पर पूछताछ के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसे समस्तीपुर भेज दिया था. दूसरे दिन गंगा ब्रिज थाना के आमोद चौधरी नामक व्यक्ति ने उस शव की पहचान अपने 19 वर्षीय बेटे सन्नी कुमार के रूप में की थी.

तीन लोगों पर दर्ज कराई गई थी हत्या की प्राथमिकी

बता दें कि वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा खुर्द गांव निवासी आमोद चौधरी ने अपने बेटे सन्नी की हत्या को लेकर तीन लोगों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप लगाया था कि नामजद आरोपियों ने प्रेम संबंध के कारण उनके बेटे की हत्या की और शव को जलाकर फेंक दिया है.

...और प्रेमिका के साथ पकड़ा गया सन्नी

इस घटना के करीब एक हफ्ते बाद बक्सर रेलवे स्टेशन के समीप से सन्नी को पुलिस ने उसकी प्रेमिका के साथ हिरासत में ले लिया. बक्सर से हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस की एक टीम बनाई गई. टीम ने कई बिंदुओं पर जांच की. पता चला कि अधजला शव जलालपुर गांव निवासी 20 वर्षीय कंचन कुमार उर्फ राजेश राय का था.

ऐसे हुई थी कंचन उर्फ राजेश की हत्या

इस पूरे मामले में कंचन उर्फ राजेश की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए उसके भाई मिथिलेश कुमार और सुरेंद्र राय ने बताया कि कंचन रोज नशा करता था. घर में आकर गाली-गलौज और मारपीट करता था. हत्या का अपराध स्वीकार करते हुए मृतक कंचन के भाई और पिता ने बताया कि उसके गले में रस्सी का फंदा लगाकर उसकी हत्या की गई थी. पहचान छुपाने की नीयत से घर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर ले जाकर शव को जला दिया था. डीएसपी ने बताया कि मृतक के भाई एवं पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा में 3 साल की बच्ची से रेप, रात में कोई घर से उठा ले गया, दुष्कर्म के बाद मुंह बांधकर फेंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
बांकीपुर उपचुनाव में तेज प्रताप यादव ने किसको दे दिया समर्थन? JJD चीफ ने अब खुद साफ की तस्वीर
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
सिर्फ 2100 रुपये में पटना का हवाई सफर, बिहार में हेली-टूरिज्म शुरू, जानें राजगीर-कैमूर का किराया
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
The Odyssey Day 2 Box Office Collection: 'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, 2 दिनों में की छप्परफाड़ कमाई, जानें कलेक्शन
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget