एक्सप्लोरर

Bihar Crime: समस्तीपुर में डबल मर्डर, बदमाशों ने CSP कर्मी और महिला कस्टमर को मारी गोली

Samastipur Police: समस्तीपुर में रविवार को दो लोगों को एक साथ गोली मार दी गई, इसमें एक महिला भी शामिल है. घटना उस समय हुई जब एक महिला पैसे निकालने के लिए सीएसपी पहुंची थी.

Woman Shot Dead In samastipur: समस्तीपुर जिला में बैखोफ अपराधियों का तांडव लगातार जारी है, जहां बदमाश एक के बाद एक आपराधिक घटना को अंजाम देते हुए पुलिस को खुली चुनौती देते चले जा रहे हैं. एक बार फिर पुलिसिया व्यवस्था को धत्ता बताते हुए बदमाशों ने सीएसपी केंद्र से लूटपाट के दौरान विरोध करने पर कर्मी सहित एक महिला ग्राहक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी. मामला विभूतिपुर थाना के सकड़ा गांव का है.

दो लोगों को लूट को दौरान मारी गोली 

मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर अंधेल निवासी स्व. जोगी राय के 32 वर्षीय पुत्र अजय यादव और महिला की पहचान सकड़ा गांव निवासी मंजेश सहनी की 28 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है. गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को जख़्मी हालत में इलाज के लिए दलसिंहसराय अस्पताल पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. 

घटना को लेकर अस्पताल में मौजूद त्रिमूर्ति डेयरी व सीएसपी संचालक रजनीश कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने पीछे से आकर पिस्टल सटाकर गल्ला की चाभी मांगी. इसके बाद वो गल्ले में रखा लगभग 30 से 40 हजार रुपये और गले से सोने की चेन छीन ली. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश भागने लगे.

इसी दौरान सीएसपी में मौजूद महिला ग्राहक के द्वारा शोर मचाने पर बदमाशों ने पहले उसके सीने में गोली मार दी. वहीं भागने के दौरान डेयरी के कर्मी अजय ने बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की तो बाइक के पीछे बैठा एक बदमाश उसके सीने में भी गोली मारते हुए भाग निकला.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इधर घटना की सूचना मिलने के बाद दलसिंहसराय थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे थे. उन्होंने बताया कि सीएसपी कर्मी व एक महिला की गोली लगने से मौत हुई है. पुलिस जांच में जुटी है. विभूतिपुर थाना को सुचना दे दी गई है. बदमाशों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'संजय झा बीजेपी के एजेंट हैं', RJD के इस बयान पर अशोक चौधरी ने किस पर कसा तंज?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'
PM मोदी, शाह और CEC पर बरसे तेजस्वी यादव, बोले- 'जंतर-मंतर…'

वीडियोज

राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
वैभव सूर्यवंशी को खिलाने की हुई मांग, गौतम गंभीर के 'करीबी' ने बताया प्लान
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget