एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'संजय झा बीजेपी के एजेंट हैं', RJD के इस बयान पर अशोक चौधरी ने किस पर कसा तंज?

Minister Ashok Choudhary: अशोक चौधरी ने कहा कि अब आरजेडी तय करेगी कि जेडीयू में क्या हो और कौन अधिकारी बनाया जाए. जेडीयू दिवालिया नहीं हो गया है.

Ashok Choudhary On Sanjay Jha: जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद रविवार (30 जून) को बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पटना लौटे, जहां संजय झा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि इससे जेडीयू का आधार अन्य राज्यों में बढ़ेगा. उन्होंने ये भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव जो कई राज्यों में होने वाले हैं उसके लिए संजय झा बेहतर विकल्प हैं और अच्छे तरीके से जेडीयू के विस्तार के लिए काम करेंगे.

'आरजेडी से एनओसी लेने की जरूरत नहीं'

वहीं जदयू के द्वारा विशेष राज्य के दर्जे और विशेष पैकेज के प्रस्ताव पर अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग हम लोगों की पुरानी है और हम लोग इस मांग पर अभी भी बने हुए हैं. बीजेपी के साथ हम लोग विकास कर रहे हैं बीजेपी भी विकास चाहती है और हम लोग भी विकास चाहते हैं सरकार विकास के कामों पर कार्य कर रही है, लेकिन बिहार को विशेष राज्य दर्जा देने की मांग हम लोगों की बनी हुई है या तो विशेष पैकेज दिया जाए, जिससे कि बिहार का विकास हो सके.

वहीं आरजेडी का यह कहने की संजय झा बीजेपी के एजेंट हैं, इस पर अशोक चौधरी ने जमकर निशाना साधा. अशोक चौधरी ने कहा कि अब आरजेडी तय करेगा कि जेडीयू में क्या हो और कौन अधिकारी बनाया जाए. जेडीयू दिवालिया नहीं हो गया है. जेडीयू अपने फैसले ले सकता है अपने फैसले के लिए उसे आरजेडी से एनओसी लेने की जरूरत नहीं है. अशोक चौधरी ने कहा कि आरजेडी खुद अपना देख वह हम लोगों के संगठन के बारे में क्या बोल सकते हैं.

तेजस्वी यादव पर क्या बोले अशोक चौधरी?

वहीं तेजस्वी यादव के यह कहना कि लगातार पुल गिर रहा है, इस पर अशोक चौधरी ने कहा कि पुल गिर रहे हैं, लेकिन 17 महीने के कार्यकाल में पथ निर्माण मंत्री कौन थे और विभागीय मंत्री कौन थे. यह भी तेजस्वी को देखना चाहिए. उनके कार्यकाल में ही पुल का निर्माण हुआ था. ऐसा नहीं है कि हम लोगों ने पुल बनाना अभी शुरू किया है. वही अपराध के बढ़ने को लेकर तेजस्वी के बयानों पर अशोक चौधरी ने कहा कि अपराध कुछ बढ़े हैं, लेकिन ऑर्गेनाइज्ड क्राइम नहीं हो रहा है. सरकार कार्रवाई कर रही है.

वहीं पप्पू यादव के जरिए शाम्भवी चौधरी पर दिए गए बयान कि पहले वो पढ़ ले फिर बोलें, इस पर अशोक चौधरी ने कहा वो तो पढ़ ही रही हैं. अभी 25 साल ही हुआ है और शाम्भवी की पढ़ाई पर सवाल खड़े करने वाले पप्पू यादव कितने पढ़े हैं. खुद पता कर लें. MP हो जाना अलग है और बन जाना अलग है. ये नहीं है कि कोई पहली बार एमपी बन रहा है तो बच्चा है और कोई पांच बार से है तो पहलवान है.

ये भी पढ़ेंः 'मीसा कानून के खिलाफ बेटी का नाम रखा, अब कांग्रेस की गोद में...', सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget