एक्सप्लोरर

Bihar News: कहीं घूसखोर कर्मी को मारने को कहा, तो कहीं लाठी डंडे के साथ बिजली ऑफिस पहुंची भीड़, ऐसा रहा RJD का प्रदर्शन

RJD Protest: आरजेडी विधायक इसराइल मंसूरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर निज़ी कंपनियों के जरिए जनता की मेहनत की कमाई को लूटवाने का काम कर रही है.

RJD Protest Against Smart Meters: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार पूरे बिहार भर के प्रखंड मुख्यालय पर आरजेडी के जरिए स्मार्ट मीटर के बढ़ते बिजली बिल के खिलाफ (1 अक्टूबर) को एक दिवसीय महा धरना  का आयोजन किया गया. इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के कांटी विधानसभा अंतर्गत मड़वन प्रखंड में आरजेडी विधायक इसराइल मंसूरी ने धरना प्रदर्शन के दौरान लोगों को संबोधित किया.

'स्मार्ट मीटर के नाम पर निज़ी कंपनियों को फायदा'

मंसूरी ने लोगों से कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार स्मार्ट मीटर के नाम पर निजी कंपनियों के जरिए जनता की मेहनत की कमाई को लुटवाने का काम कर रही है. कांटी प्रखंड मुख्यालय पर लोगों को संबोधित करते हुआ कहा कि अगर आपसे अंचल में कोई अधिकारी, सरकारी कर्मचारी अगर अवैध वसूली करता है या किसी भी काम के बदले पैसा की मांग करता है, तो उसको कमरे में बंद करके उसकी मरम्मत कीजिए और उसके बाद जरूरत पड़े तो मुझे फोन कीजिए. मैं आपके लिए हमेशा खड़ा रहूंगा. 

वहीं पूर्वी चंपारण जिले के पताही प्रखंड मुख्यालय पर आरजेडी के धरना में शामिल पुरुष-महिलाएं उग्र होकर हाथ में डंडा, बॉस-बाला लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और खूब बवाल माचाया. अंचल कार्यालय और प्रखंड कार्यालय में साथ ही प्रखंड व अंचल कर्मी के साथ मारपीट के साथ अभद्र व्यवहार किया. धरने के बाद प्रखंड कार्यालय में बवाल मचाने से मन न भरा तो विधुत ग्रिड में सैकड़ों महिला बॉस-बाला और डंडा लिए पहुंची और विधुत ग्रिड कार्यालय में जमकर तोड़ फोड़ की. 

तोड़ फोड़ करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

सूचना मिलने पर पताही थानाध्यक्ष कैलाश कुमार, दारोगा अजय कुमार, धनंजय कुमार, राजीव कुमार महिला व पुरुष पुलिस बल के साथ पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया गया, जिसके बाद विभाग के वरीय पदाधिकारी के जरिए आवेदन देने की प्रक्रिया की जा रही है. थानाध्यक्ष कैलाश कुमार ने बताया कि वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: बिहार में यात्रा के पहले ही दिन मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान- हमारी सरकार बनी तो तेजस्वी होंगे CM और...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget