एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'बिहार की चीनी मिल की चाय कब पिएंगे...', मीसा भारती का PM पर तंज, PK पर क्या बोलीं?

MP Misa Bharti: सांसद मीसा भारती ने बिहार उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया. साथ ही पीएम मोदी और प्रशांत किशोर पर जमकर निशाना साधा.

Misa Bharti On Double Engine Government: आरजेडी सांसद मीसा भारती (MP Misa Bharti) ने बिहार में बेरोजगारी का मुद्दा उठाया, उन्होंने शनिवार (02 नवंबर) को डबल इंजन सरकार पर जमकर निशाना साधा और पीएम के कांग्रेस पर कसे तंज का भी जवाब दिया. साथ में पीके पर भी निशाना साधा. पटना में मीडिया से रू-ब-रू सांसद ने सिलसिलेवार तरीके से बिहार की दिक्कतें गिनाईं. मीसा भारती ने कांग्रेस पर प्रधानमंत्री के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, बिहार में 20 साल से डबल इंजन की सरकार है, यहां पर रोजगार पैदा करने के लिए कितनी फैक्ट्री लगाई गई.

प्रधानमंत्री पर क्या बोलीं मीसा भारती?

मीसा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते थे कि बंद पड़ी चीनी मिल दोबारा शुरू की जाएगी. मिल की चीनी से चाय पिएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की जनता को बताएं कि चाय कब पिएंगे. प्रधानमंत्री का एक ही काम है कि विपक्ष जब सवाल करे तो सवाल का जवाब नहीं देना है. बिहार की चार विधानसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव पर आरजेडी सांसद ने कहा, कई राज्यों में विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं, सभी दल यह कह रहे हैं कि चुनाव वह जीत रहे हैं.

मीसा ने कहा कि हम जीत सिर्फ कहने भर के लिए नहीं कह रहे हैं. हम जनता के मुद्दों को लेकर उनके बीच जा रहे हैं, उपचुनाव जहां भी हो रहे हैं, वहां पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जीतेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, कांग्रेस अपने शासित प्रदेशों में झूठे वादे करती है, इस पर आरजेडी सांसद ने कहा, बहुत सारे राज्य के बारे में बात नहीं सकती हूं. बिहार से हम आते हैं. यहां से इतने सांसद चुनकर जाते हैं, मैं देखती हूं कि सांसदों के जरिए बिहार के लिए कुछ भी नहीं किया जाता है, केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह का एक बयान सोशल मीडिया के माध्यम से सुना है. मैं समझती हूं कि उन्हें यह बयान शोभा नहीं देता है. उन्हें बताना चाहिए कि बिहार के विकास के लिए वह क्या कर रहे हैं और उनकी सरकार क्या कर रही है?

प्रशांत किशोर पर भी जमकर बरसीं मीसा

प्रशांत किशोर ने कहा है पांच गुना पेंशन बढ़ाकर देंगे. इस पर आरजेडी सांसद ने कहा, जब वह बीजेपी के साथ थे, जेडीयू के साथ थे तब यह बात क्यों नहीं की. आज क्यों याद आ रहा है. जब अपना स्वार्थ होता है तो बिहार के बच्चों का विकास याद आता है. आपके बच्चों की पढ़ाई याद आती है. बीजेपी-जेडीयू से क्यों नहीं पूछते हैं कि बिहार में कितनी फैक्ट्री लगाई गई? वन नेशन वन इलेक्शन पर आरजेडी सांसद ने कहा, यह बस एक जुमला है. चार राज्यों में विधानसभा चुनाव साथ नहीं करा पाए और देश में एक साथ चुनाव यह संभव नहीं है.

बिहार में तेजस्वी को जितना भी समय मिला, उसने बिहार, झारखंड और यूपी के युवाओं को रोजगार देने का काम किया है. जनता में उसके प्रति विश्वास है. जीत हमारी सुनिश्चित है. बिहार में आरसीपी सिंह ने राजनीतिक पार्टी बनाई है. इस पर मीसा भारती ने कहा, लोकतंत्र में पार्टी बनाने का सभी के पास अधिकार है चुनाव नजदीक है. वह जेडीयू और बीजेपी के साथ थे. लोकतंत्र में सभी को चुनाव लड़ने का अधिकार है, लेकिन फैसला तो जनता ही करती है.

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद अरविंद सावंत ने एकनाथ शिंदे (शिवसेना) नेता शाइना एनसी पर विवादित बयान दिया है, इस पर आरजेडी सांसद ने कहा, मैंने बयान नहीं सुना है. लेकिन, मीडिया के माध्यम से मुझे इस बारे में पता चला है. मैं बस यह कहना चाहती हूं कि देश के किसी भी दल की महिला हो उनके प्रति अपशब्दों को इस्तेमाल नहीं होना चाहिए. गलत व्यवहार नहीं होना चाहिए. हम कड़ी निंदा करते हैं.

बिहार में शराबबंदी पर साधा निशाना

बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, इंडिया ब्लॉक के नेता शराब पीते हैं और बिक्री भी करवाते हैं. उनके पास वीडियो भी है, इस पर आरजेडी सांसद ने कहा, बिहार के मुद्दों पर बात नहीं करेंगे अब बीजेपी के लोग यही करेंगे कि इसका वीडियो रिलीज कर देंगे. इन्हें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाकर बताना चाहिए कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब पीकर लोग मर रहे हैं. यहां के पुलिस थानों में चले जाए तो सिर्फ यही देखने को मिलता है कि आज इतने लोग पकड़े गए. बिहार में एनडीए की सरकार है, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी इस बारे में देखना चाहिए.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 2020 में चिराग ने बिगाड़ा था खेल, इस बार नीतीश कुमार के करीबी कर गए खेला, 2025 का चुनाव होगा दिलचस्प!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मानसून की रफ्तार तेज...जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, पटना समेत 24 जिलों में बारिश
बिहार में मानसून की रफ्तार तेज...जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, पटना समेत 24 जिलों में बारिश
भरत तिवारी के भाई को धमकी देने के आरोप पर पुलिस का बयान, 'खुद मृतक के परिजनों ने...'
भरत तिवारी के भाई को धमकी देने के आरोप पर पुलिस का बयान, 'खुद मृतक के परिजनों ने...'
बिहार: एनकाउंटर केस में होगी राहुल गांधी की एंट्री? कांग्रेस नेता ने कहा- 'भरत तिवारी वीर था'
बिहार: एनकाउंटर केस में होगी राहुल गांधी की एंट्री? कांग्रेस नेता ने कहा- 'भरत तिवारी वीर था'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में इंसाफ की मांग तेज, महापंचायत संयोजक बोले- '30 जून तक सरकार...'
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में इंसाफ की मांग तेज, महापंचायत संयोजक बोले- '30 जून तक सरकार...'

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
महाराष्ट्र TET परीक्षा पेपर लीक मामले में CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, SIT जांच के दिए आदेश
IND vs IRE 2nd T20 Weather: बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानिए आज बेलफास्ट में कैसा रहेगा मौसम
बारिश में धुला मैच तो सीरीज हार जाएगी टीम इंडिया, जानें IND vs IRE 2nd T20 में कैसा रहेगा मौसम
Welcome To The Jungle BO Day 2: अक्षय कुमार की फिल्म ने दूसरे दिन की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की पैसों की बारिश, बनी दिशा पाटनी के करियर की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
'जो राम के नहीं हुए, वह जनता के क्या होंगे', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोलीं डिंपल यादव
Beautiful Cities: ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत शहर, जानें लिस्ट में कितने भारतीय शहर शामिल?
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
Hero, Bajaj और Honda के लिए बड़ा झटका? बदल सकते हैं बाइक के नियम
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
साधारण धान छोड़ अपनाएं काला नमक चावल की खेती, कम खाद-पानी में किसानों की तिजोरी भरेगी यह फसल
Embed widget