एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 2020 में चिराग ने बिगाड़ा था खेल, इस बार नीतीश कुमार के करीबी कर गए खेला, 2025 का चुनाव होगा दिलचस्प!

RCP Singh New Challenge: आरसीपी सिंह ने पार्टी बना कर अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, वो भी बिहार के विकास की बात कर रहे हैं. प्रदेश की राजनीति में उन्होंने हलचल मचा दी है.

RCP Singh New Challenge In Bihar Politics: बिहार की राजनीति में मजबूत पिलर की तरह खड़े मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कभी करीबी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह अब नई पारी खेलने के लिए रैयार हैं. उन्होंने नई पार्टी 'आप सबकी आवाज' बनाकर न सिर्फ अगले साल विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है बल्कि 140 सीटें भी तय की हैं. हालांकि उनका पहला फोकस अपने संगठन को मजबूत करने पर है, लेकिन इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता कि 2025 में जेडीयू के लिए ये परेशानी का सबब बन सकते हैं. 

नीतीश के शराबबंदी कानून को ठहराया गलत

नीतीश कुमार से अनबन के बाद आरसीपी सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे और फिर बीजेपी से दरकिनार होने के बाद उन्होंने अपनी अलग पार्टी बना ली. पार्टी का ऐलान करने के बाद जिस तरह से उन्होंने परोक्ष रूप से नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून और बिहार में शिक्षा की खराब स्थिति पर सवाल उठाए, उससे साफ है कि राजनीति में उनके निशाने पर नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ही रहेगी. नीतीश कुमार और आरसीपी दोनों ही नालंदा जिले से आते हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि कहीं ना कहीं 2025 में आरसीपी नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के लिए चुनौती बनेंगे. 

चर्चा यह भी है कि आरसीपी उन्हीं सीटों पर निशाना साध सकते हैं, जिन पर जेडीयू अपने उम्मीदवार उतारेगी. पिछले चुनाव में चिराग पासवान की पार्टी ने अकेले चुनाव लड़कर जेडीयू को नुकसान पहुंचाया था. अब आरसीपी सिंह ने पार्टी बना कर अलग चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. वो भी बिहार के विकास की बात कर रहे हैं. दिवाली के दिन अपनी पार्टी का ऐलान कर बिहार की राजनीति में उन्होंने हलचल मचा दी है. माना जा रहा है कि सिंह की पार्टी सिर्फ नीतीश कुमार को ही नहीं कई अन्य पार्टियों को भी नुकसान पहुंचा सकती है. 

पुरानी पार्टियों के लिए आरसीपी नई चुनौती

वहीं बिहार में इस बार प्रशांत किशोर की जन सुराज जैसी नई पार्टी भी पुराने दलों को टक्कर देने के लिए मैदान में उतर चुकी है. प्रशांत किशोर की पार्टी से पहले ही आरजेडी और जेडीयू डरी हुई थी, अब आरसीपी ने भी अपनी पार्टी का ऐलान कर पुरानी पार्टियों के लिए नई चुनौती पैदा कर दी है. खास कर नीतीश कुमार के लिए, जो बिहार में विकास के नाम  से जाने जाते हैं और ये तमाम नई पार्टियां नीतीश की जेडीयू को ही टक्कर देने में जुटी हैं. इनका मानना है कि बिहार में मेन मुकाबला एनडीए से है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: RJD के स्टार प्रचारक लालू यादव कहां हैं? आरजेडी चीफ को ढूंढ रहे नीरज कुमार, पता नहीं बता रहे तेजस्वी यादव!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर आज करेंगे नामांकन, JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर आज करेंगे नामांकन, JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
पटना जंक्शन पर सरेआम अपहरण और हत्या से सनसनी, CCTV में कैद वारदात, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
पटना जंक्शन पर सरेआम अपहरण और हत्या से सनसनी, CCTV में कैद वारदात, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में होगी CBI की एंट्री? भाई बोले- बिहार सरकार की जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में होगी CBI की एंट्री? भाई बोले- बिहार सरकार की जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया
बिहार में पर्यटन का नया युग शुरू! अब आसमान से निहार सकेंगे प्रदेश की खूबसूरती, इतना है किराया

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget