एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'सीएम का हंसना और हंसाना बिहारियों को चिढ़ाना है', बोले तेजस्वी यादव- इतनी बड़ी घटना पर सीएम का कोई संवाद नहीं

Poisonous Liquor: तेजस्वी यादव ने जहरीली शराब से मौत को लेकर सीएम नीतीश पर निशाना साधा. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद सीएम का कोई संवाद तक पीड़ितों से नहीं हुआ. 

Tejashwi Yadav On CM Nitish Kumar: बिहार में एक बार फिर बीते दो दिनों में जहरीली शराब से 47 लोगों की मौत हुई है. शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बिक्री और जहरीली शराब से मौत को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. खासकर नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं. इसे लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम पर करारा हमला बोला है. एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने लिखा है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद सीएम का कोई संवाद तक पीड़ितों से नहीं हुआ. 

तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर क्या कहा?

तेजस्वी यादव ने अपनी पोस्ट में मौत का आंकड़ा 100 बताया है और लिखा है, "जहरीली शराब से 100 से अधिक हत्या होने के बाद भी पटना के बीचों-बीच ठहाके लगाकर हंसते मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री! संवेदना तक व्यक्त नहीं करने वाले तीसरे नंबर की पार्टी के मुख्यमंत्री का इतनी मौतों पर हंसना और हंसाना बिहारियों एवं लोकतंत्र को चिढ़ाना है. इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद सीएम का ना मीडिया से संवाद, ना जनता से संवाद, ना पीड़ितों से संवाद"!

दरअसल मुख्यमंत्री ने आज शुक्रवार को पटना जंक्शन के समीप निर्माणाधीन मल्टीलेवल हब एवं भूमिगत मार्ग (सब-वे) का निरीक्षण और निर्माण कार्य को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया. इसी दौरान वो अपने मंत्रियों और अधिकारियों के साथ मुस्कुराते हुए नजर आए. साथ में विजय चौधरी भी किसी बात पर हंसते हुए नजर आए. तेजस्वी यादव ने अपनी पोस्ट में तस्वीर भी डाली है. 

आपको बता दें कि इससे पहले तेजस्वी यादव ने जहरीली शराब से हुई मौत को सामूहिक हत्या बताया था. तेजस्वी यादव ने पोस्ट कर लिखा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य में हाल ही में हुई मौतों के लिए दोषी ठहराया जाना चाहिए. यह सामूहिक हत्या है. शराबबंदी नीतीश सरकार के संस्थागत भ्रष्टाचार का एक उदाहरण है. शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. शराबबंदी आज बिहार में सुपर फ्लॉप है. शराबबंदी नीतीश कुमार के संस्थागत भ्रष्टाचार का एक छोटा सा उदाहरण है. 

जांच के बाद कड़ी कार्रवाई के सख्त निर्देश

बता दें कि जहरीली शराब से सीवान में 28 लोगों की मौत की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है. छपरा में सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. कई लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं. पीएमसीएच में 25 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है. पिछले तीन-चार दिनों में हुई इस घटना के बाद अब प्रशासन अलर्ट मोड में है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार जांच के बाद कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: रेलवे के नए बदलाव पर पटना में यात्रियों की मिलीजुली राय, जनिए लोगों ने सराहा या नकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर भड़के BJP नेता ऋतुराज सिन्हा, 'कोई बाहरी व्यक्ति...'
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Patna News: पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
पटना पुलिस ने जारी की उपद्रवियों की तस्वीर, प्रदर्शन के दौरान किया था हमला
Munger News: दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
दिल्ली में लाठीचार्ज पर मुंगेर के छात्रों में गुस्सा, निकाला मार्च, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget