एक्सप्लोरर

आरक्षण को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे तेजस्वी यादव, कहा- 'जो लड़ाई लड़नी होगी वो...'

Bihar Politics: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि सीएम नीतीश अचेत अवस्था में चले गए हैं. उनको जनता से मतलब नहीं. वे सिर्फ अपनी कुर्सी बचाने के जुगाड़ में लगे हैं.

Bihar News: पटना में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकर्ता सरकारी नौकरियों में 65 फीसदी आरक्षण लागू करने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, धरने पर RJD नेता तेजस्वी यादव भी पहुंचे हैं. वे हाथों में 16 प्रतिशत आरक्षण की चोरी करना बंद करो का पोस्टर लिए नजर आए. उन्होंने धरने में संबोधन के दौरान कहा कि महागठबंधन सरकार में जातीय गणना हुई. उसके बाद आरक्षण का दायरा बढ़ाया गया. 

उन्होंने कहा कि हमने 16 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाया था, जिससे कुल 65 प्रतिशत आरक्षण हो गया था. हमने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि बढ़े हुए आरक्षण को संविधान की नौंवी अनुसूची में शामिल किजिए. लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा नहीं किया. जिससे बाद पटना हाईकोर्ट में मामला गया तो रद्द और अब सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण का मामला चल रहा है. हम लोग मजबूती से अपना पक्ष रखेंगे. 65% आरक्षण लागू कर नौंवी अनुसूची में डलवाना है.

‘बेरोजगारी पर कोई नेता बात नहीं करता’
RJD नेता ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी पर कोई नेता बात नहीं करता है. 2020 के विधानसभा चुनाव में हमने वादा किया था महागठबंधन सरकार आने पर 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे. आज सीएम नीतीश कुमार गांधी मैदान में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं, वो 2020 में मेरे घोषणा के बाद बोले थे कि लाखों रोजगार के लिए पैसे अपने बाप के यहां से लायेगा क्या? उन्होंने कहा कि 2022 में नीतीश कुमार ने हमसे आकर कहा कि बीजेपी हमारी पार्टी को तोड़ देगी, तब हमने इस शर्त के साथ उनको साथ लिया कि रोजगार देना है. महागठबंधन सरकार बनते ही हमने लाखों लोगों को रोजगार दिए.

‘आरक्षण को बीजेपी-जदयू ने कोर्ट में फंसा दिया’
तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि सीएम नीतीश अब अचेत अवस्था में चले गए हैं. उनको जनता से मतलब नहीं. बस इस जुगाड़ में लगे रहते हैं कि उनकी कुर्सी बची रहे. जातीय गणना कराकर आरक्षण का दायरा हमने बढ़ाया ताकि पिछड़े अति, पिछड़े दलित, युवाओं को नौकरी में लाभ हो लेकिन बढ़े हुए आरक्षण को बीजेपी-जदयू ने कोर्ट में फंसा दिया. गांधी मैदान से नियुक्ति पत्र बांटने का काम हमने शुरू किया था. नीतीश मेरी देखा देखी कर रहे हैं. बढ़ा हुआ आरक्षण रद्द होने से पिछड़े, अति पिछड़े, दलित और आदिवासियों की नौकरी नहीं मिल पा रही है.

उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रीय जनता दल के लोग गरीब, शोषित, दलितों, पिछड़ों की आवाज को उठाते रहेंगे. सदन से सड़क तक और सुप्रीम कोर्ट में भी हम अपना वकील खड़ा करके इस लड़ाई को लड़ रहे हैं. किसी भी कीमत पर आरक्षण को हम खत्म नहीं होने देंगे. उसके लिए जो लड़ाई लड़नी होगी वो लड़ाई हम लड़ेंगे.

‘बीजेपी आरक्षण चोर है’
RJD नेता  ने कहा कि बीजेपी आरक्षण चोर है, पिछड़े,अति पिछड़े,दलित और आदिवासी विरोधी हैं. हम इन लोगों को आश्वासन देते हैं कि आपकी लड़ाई हम लड़ेंगे. तेजस्वी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप जगह-जगह प्रचारित किजिए कि बीजेपी आरक्षण चोर है. बता दें तेजस्वी यादव आज पार्टी दफ्तर के सामने पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ आरक्षण के मसले पर धरना दे रहे हैं. चुनावी साल में आरक्षण का जिन्न फिर बाहर निकल आया है.

यह भी पढ़ें: 51 हजार 389 शिक्षकों के लिए खुशखबरी, आज CM नीतीश कुमार देने जा रहे नियुक्ति पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting Live: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
LIVE: बांकीपुर, दतिया और मांजलपुर में वोटिंग, बीजेपी-कांग्रेस और RJD-जनसुराज के बीच मुकाबला
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
बिहार होमगार्ड परीक्षा में गड़बड़ी, हिरासत में 10 आरोपी
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
पटना: सरेआम लड़की को गोली मारकर फरार हुए बदमाश, AIIMS में भर्ती
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'
प्रशांत किशोर देर रात थाना पहुंचे, चुनाव के बीच बड़ा बयान, 'अगर जन सुराज…'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget