एक्सप्लोरर

51 हजार 389 शिक्षकों के लिए खुशखबरी, आज CM नीतीश कुमार देने जा रहे नियुक्ति पत्र

Patna News: पटना के गांधी मैदान में 8 जिलों के चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे. इसके अलावा बाकि के जिलों के चयनित शिक्षकों को जिला मुख्यालयों में नियुक्ति पत्र मिलेंगे.

Bihar News: बिहार में शिक्षक बहाली के लिए आज रविवार का दिन बेहद खास रहने वाला है. शिक्षक नियुक्ति के तृतीय चरण में आज 51 हजार 389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. पटना, नालंदा, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, जहानाबाद, अरवल, सारण, वैशाली के अभ्यर्थियों को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नियुक्ति पत्र सौपेंगे.

दरअसल, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से चयनित 8 जिलों के 10739 शिक्षकों को पटना में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. जबकि बाकि चयनित शिक्षकों को उनके जिला मुख्यालयों में नियुक्ति पत्र मिलेंगे.

सभी जिले वीसी के माध्यम से गांधी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम से जुड़ेंगे. शिक्षक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा के अलावा शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी शामिल होंगे.

‘शिक्षक नियुक्ति में इतिहास रचता बिहार’
IPRD बिहार की तरफ से एक्स पर पोस्ट कर लिखा गया है कि रोजगार मतलब नीतीश सरकार, रोजगार की बहार शिक्षक नियुक्ति में इतिहास रचता बिहार. शिक्षक नियुक्ति तृतीय चरण सीएम नीतीश कुमार के कर-कमलों द्वारा 51 हजार 389 शिक्षकों का नियुक्ति-पत्र वितरण.

चयनित शिक्षकों को अप्रैल तक मिलेंगे स्कूलों का आवंटन
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की तीसरे चरण की बहाली में कक्षा 1 से 5वीं तक के 21911 अभ्यर्थी, कक्षा 6 से 8 के 16989 अभ्यर्थी, कक्षा 9 से 10वीं के लिए 15421 अभ्यर्थी और 11-12वीं के लिए 12479 अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जिन्हें आज नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे. नियुक्ति पत्र दिए जाने के बाद नव नियुक्त शिक्षकों को अप्रैल तक स्कूल आवंटित किए जाएंगे. आगामी नए शैक्षणिक सत्र में नवनियुक्त शिक्षक अपनी सेवाएं दे सकेंगे, ताकि बच्चों का पठन-पाठन सुचारू रूप से चल सके.

चौथे चरण में कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती
चौथे चरण में 26 हजार से अधिक कंप्यूटर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. जिससे स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा मिल सके. शिक्षा विभाग में पहले चरण में कंप्यूटर शिक्षकों की वैकेंसी आई थी लेकिन दूसरे व तीसरे चरण की बहाली में कंप्यूटर शिक्षकों की वैकेंसी नहीं आई थी.

यह भी पढ़ें: बिहार के 8 जिलों से होकर गुजरेगा गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, केंद्र से मिली मंजूरी, जानें पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
बिहार: छात्र करने जा रहा बड़ा आंदोलन, आमरण अनशन भी, क्या है मांग?
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget