एक्सप्लोरर

VIDEO: 'सावधान! आप NDA सरकार वाले बिहार में हैं', तेजस्वी यादव ने क्राइम पर पेश की 3-4 दिनों की रिपोर्ट

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने पिछले तीन से चार दिनों तक प्रदेश हुए अपराध पर एक छोटी सी वीडियो बना कर अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट की है. उन्होंने पोस्ट कर जनता को सावधान रहने के लिए कहा है.

Tejashwi Yadav Attack On Bihar NDA: बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर तेजस्वी यादव एनडीए सरकार पर लगातार हमलावर हैं. एक बार फिर उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा है. तेजस्वी यादव ने पिछले तीन से चार दिनों तक प्रदेश हुए अपराध पर एक छोटी सी वीडियो बनाई है, जिसे उन्होंने पोस्ट कर जनता को सावधान रहने के लिए कहा है. साथ ही इस वीडियो में लिखा है- 'सावधान! आप NDA सरकार वाले बिहार में हैं'. 

पोस्ट कर तेजस्वी यादव ने साधा निशाना 

तेजस्वी यादव ने पोस्ट कर लिखा कि "आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को विगत तीन-चार दिनों में एनडीए के महा मंगलराज में घटित अपराधियों द्वारा बेख़ौफ़ गोली चला मानव हत्याएं करने वाली घटनाओं का दुःखद विवरण इस प्रकार है. बीजेपी के जिम्मेवार, सुसंस्कारित व शास्त्रीय नेताओं के अनुसार डबल इंजन पावर्ड एनडीए सरकार के महा मंगलराज में रक्तरंजित इन मंगलमय घटनाओं का जिक्र करना भी निर्मम अपराध की श्रेणी में आता है. वीडियो में तीन-चार दिनों का मंगल है." 

पहले भी कई बार उठा चुके हैं सवाल

आपको बता दें कि इससे पहले भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बीते 25 जून और 2 जुलाई को भी पोस्ट कर बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार से सवाल पूछे थे. उन्होंने पोस्ट कर पिछले दिनों शेखपुरा में बैंक लूट और महिला की हत्या पर सवाल उठाते हुए लिखा था- अपराधियों की बहार है. बिहार में छह दलों की एनडीए सरकार है. तेजस्वी यादव बिहार के अलग-अलग जिलों में पुल गिरने और नीट परीक्षा में हुई धांधली को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा था. उसके बाद औरंगाबाद और रोहतास में हुई अपराधिक घटनाओं पर भी पोस्ट कर सरकार पर हमला बोला था.

अब एक बार फिर क्राइम को लेकर वो सरकार पर हमलावर हैं. हालांकि उनके इस सवाल पर सत्ता पक्ष के लोग भी खामोश नहीं हैं. बीजेपी और जेडीयू के कई नेताओं ने उनके पिता के शासन काल की याद दिलाई है. साथ ही कहा है कि वो पहले अपने पिता से सवाल पूछे जिनके शासन में सीएम हाउस से अपराध को सरक्षण मिलता था. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'एक सप्ताह में मुझे...', मृतक की बहन का रोना नहीं देख पाए चिराग पासवान ', सीवान में SP पर भड़के

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
बिहार: दो निर्दलीय MLC बीजेपी में शामिल, JDU प्रत्याशियों को किया था पस्त
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
नीतीश को CM पद से हटाना NDA को पड़ा भारी? आनंद मोहन ने संजय झा के खिलाफ खोला मोर्चा
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज
'वैमनस्य और ईर्ष्या से चल रहा इंडी ब्लॉक', महागठबंधन पर JDU पर तीखा तंज

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
आज से Fastag के बदल गए नियम, टोल के लिए एनुअल पास की नई कीमतें लागू
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
 Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 
Embed widget