एक्सप्लोरर

Bihar News: 'एक सप्ताह में मुझे...', मृतक की बहन का रोना नहीं देख पाए चिराग पासवान, सीवान में SP पर भड़के

Golden Murder Case: चिराग पासवान सीवान में चर्चित क गोल्डेन हत्याकांड के पीड़ितों से मिलें और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया. उन्होंने एसपी से फोन पर बात कर इस मामले की पूरी जानकारी मांगी.

Chirag Paswan Met Golden Paswan Family: बिहार के सीवान पहुंचे चिराग पासवान रविवार (7 जून) को चर्चित हत्याकांड के मृतक गोल्डेन के परिजनों से मिले और इस बीच उन्होंने वहां के एसपी की क्लास भी लगा दी. चिराग ने आरोपी की बरामदगी में हो रही देरी पर एसपी से कहा कि एक सप्ताह में मुझे फीडबैक चाहिए, मैं फिर बात करूंगा. वहीं हाथरस की घटना पर चिराग ने कहा कि जांच चल रही है, बाबा दोषी होंगे तो कार्रवाई होगी.

चिराग के सामने रो पड़ी मृतक की बहन

दरअसल चिराग पासवान जब मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे तो गोल्डन पासवान की बहन रो-रोकर चिराग से यह कहने लगी कि पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर पा रही है.आप आए हैं तो यह सभी लोग दिख रहे हैं. अभी तक सिर्फ मुन्ना चौधरी को ही पुलिस ने पकड़ा है, जो मुख्य आरोपी है वह अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. बहन रो-रोकर बोलती रही कि मुझे मेरे भाई की मौत के बदले उन दरिंदो को फांसी मिलनी चाहिए.

करीब 30 मिनट तक चिराग ने बहन से बात की और उसके बाद एसपी को फोन लगाया और कहा कि आज बीस 20 दिन हो गए अभी तक जो कार्रवाई होनी चाहिए, क्यों नही हुई? वहीं चिराग ने एसपी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया और बोले कि मुझे तुरंत फीडबैक चाहिए. जल्द से जल्द सभी की गिरफ्तारी हो. चिराग ने एसपी से यह भी कहा कि मैं इस मैटर को मुख्यमंत्री के पास भी लेकर जा रहा हूं. 

बता दें कि शहर के महादेवा ओपी थाने के पीछे रहने वाले कोर्ट कर्मी गोल्डेन की 19 जून को गोलीबारी में मौत हो गई थी, जिसका सीधा आरोप परिजनों ने गोली मारकर हत्या करने का महादेवा के ही मुन्ना चौधरी पर लगाया था. परिजनों का कहना था कि पूर्व से जमीन का विवाद चल रहा था, जिस कारण मुन्ना चौधरी, उसके बेटे और उसके पिता ने मिलकर गोल्डेन की हत्या करा डाली.

हालांकि इस घटना के बाद मुन्ना चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जो अभी बीमारी को लेकर सदर अस्पताल में लाभ ले रहा है. इसी मामले में चिराग पासवान आज परिजनों से आकर मिले और न्याय दिलाने का आश्ववासन भी दिया. 

हाथरस की घटना पर बोले चिराग

वहीं चिराग पासवान ने हाथरस की घटना पर कहा कि इस घटना में प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. इतना बड़ा आयोजन, इतने ज्यादा लोग आ रहे थे तो उस तरह की व्यवस्था करनी चाहिए थी. चिराग ने कहा कि इस केस में जांच चल रही है, इसमें जो भी दोषी होंगे (इंक्लूडिंग बाबा) अगर यह भी दोषी पाए जाते हैं तो , इन पर भी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: CPIML विधायक अमरजीत कुशवाहा के फेसबुक पेज पर बनाए गए फर्जी अकाउंट, आपत्तिजनक पोस्ट कर मांगे जा रहे रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
बिहार: दुबई में फंसे 7 युवक! डेढ़-डेढ़ लाख ठगी का आरोप, रोते हुए भेजा वीडियो
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'
मांझी की टिप्पणी पर PK बोले, 'अगर तेजस्वी यादव शराब पी रहे हैं तो...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget