एक्सप्लोरर

 Nidhi Razdan Education: कितनी पढ़ी-लिखी है उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन? देख लें एक-एक डिग्री 

जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. उन्होंने सोशल मीडिया पर निधि राजदान के साथ शेयर करते हुए लिखा कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई.

Nidhi Razdan Education: जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पत्रकार निधि राजदान के साथ एक फोटो शेयर करते हुए अपनी शादी की घोषणा की. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ एक फोटो शेयर की और उन्हें टैग करते हुए लिखा कल एक नई यात्रा की शुरुआत हुई. आपको बता दें कि 3 महीने पहले ही 31 जुलाई को उमर अब्दुल्ला ने अपनी पहली पत्नी पायल के साथ तलाक का ऐलान किया था. ऐसे में अब सोशल मीडिया पर लोग निधि राजदान के बारे में सर्च कर रहे हैं. तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन निधि राजदान कितनी पढ़ी लिखी है. 

एक्स पर फोटो शेयर कर दी जानकारी 

उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने एक्स पर दोनों की 4 फोटो शेयर कर अपनी शादी का ऐलान किया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उमर अब्दुल्ला ने शनिवार यानी आज शाम दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जेके हाउस में डिनर भी रखा है, जिसमें सिर्फ कुछ चुनिंदा मेहमानों को ही न्योता भेजा गया है.  आपको बता दें कि इन चुनिंदा मेहमानों की लिस्ट में राहुल गांधी से लेकर प्रियंका गांधी और महबूबा मुफ्ती तक के नाम सामने आ रहे हैं.

कौन है निधि राजदान?

निधि राजदान एक भारतीय पत्रकार है. उनकी पारिवारिक जड़ें जम्मू कश्मीर के बड़गांव से जुड़ी हुई है. निधि राजदान ने देश के कई बड़े नेशनल चैनलों में काम किया है. निधि राजदान को 2009 में जम्मू कश्मीर और नॉर्थ ईस्ट इंडिया से रिपोर्टिंग के लिए पत्रकारिता में बेहतरीन काम करने के लिए रामनाथ गोयनका अवार्ड से भी नवाजा गया था. इसके अलावा 2010 में उन्हें जम्मू कश्मीर राज्य की तरफ से पत्रकारिता में बेहतरीन काम के लिए आउटस्टैंडिंग मीडिया प्रसेंस अवार्ड भी दिया गया था. 

कितनी पढ़ी लिखी है निधि राजदान?

निधि राजदान ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के एपीजे स्कूल शेख सराय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज नई दिल्ली से बैचलर्स की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से रेडियो और टीवी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया.

ये भी पढ़ें-UPTET Controversy 2026: UPTET 2026 का रिजल्ट फिर से होगा जारी, अब 148 प्रश्नों से तय होगी पात्रता

निधि राजदान का परिवार 

निधि राजदान का जन्म 11 अप्रैल 1977 को नई दिल्ली में हुआ था, हालांकि उनका परिवार जम्मू कश्मीर के बड़गांव का रहने वाला है. वहीं निधि राजदान की पहली शादी नीलेश मिश्रा से हुई थी, लेकिन शादी के कुछ साल बाद ही उनका तलाक हो गया. इसके अलावा निधि राजदान के पिता महाराज कृष्ण राजदान भी पत्रकार रहे हैं. 

डॉक्टर बनना चाहती थी निधि राजधानी 

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जाता है कि स्कूल के दिनों में निधि राजदान जर्नलिस्ट नहीं बल्कि डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन अपने पिता के सुझाव पर उन्होंने मीडिया में आने का फैसला किया.

ये भी पढ़ें-Bihar Teacher Dress Code 2026: अब जींस-टीशर्ट पहन कर स्कूल नहीं जाएंगे बिहार के टीचर, फॉर्मल ड्रेस हुई अनिवार्य

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

कविता एबीपी नेटवर्क नोएडा के साथ बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही है. वर्तमान में कविता का मुख्य फोकस शिक्षा, करियर और नौकरी से जुड़ी खबरों पर रहता है.

करीब 3.5 साल से पत्रकारिता की दुनिया से जुड़ी कव‍िता एबीपी नेटवर्क से पहले राजस्थान पत्रिका में काम कर चुकी है. यहां  उन्होंने नेशनल एडिशन और अलग-अलग सप्लीमेंट्स के लिए काम किया. राजस्थान पत्रिका में करियर की उड़ान और सी न्यूज जैसे कॉलम वह कवर करती थी. इसी दौरान उन्हें हेलो डॉक्टर शो के साथ काम करने का अवसर मिला, जिसने उन्हें न्यूज़ प्रोडक्शन की बारीकियों को समझने का अनुभव दिया. वहीं पत्रकारिता के अलावा कविता की खास रुचि खेल, विशेष रूप से क्रिकेट में है. राजस्थान पत्रिका में रहते हुए कविता ने मदर्स डे स्पेशल स्पोर्ट्स एडिशन में भी काम किया है.

पढ़ाई की बात करें तो कविता ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, भोपाल से न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी में मास्टर्स और अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Bihar Teacher Dress Code 2026: अब जींस-टीशर्ट पहन कर स्कूल नहीं जाएंगे बिहार के टीचर, फॉर्मल ड्रेस हुई अनिवार्य
अब जींस-टीशर्ट पहन कर स्कूल नहीं जाएंगे बिहार के टीचर, फॉर्मल ड्रेस हुई अनिवार्य
UPTET Controversy 2026: UPTET 2026 का रिजल्ट फिर से होगा जारी, अब 148 प्रश्नों से तय होगी पात्रता
UPTET 2026 का रिजल्ट फिर से होगा जारी, अब 148 प्रश्नों से तय होगी पात्रता
Air Marshal Ashutosh Dixit: आज वायुसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, कितनी बढ़ेगी सैलरी?
आज वायुसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, कितनी बढ़ेगी सैलरी?
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Advertisement

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
'कांग्रेस शासन में 10 बार हुए SIR', संबित पात्रा बोले- 13 करोड़ वोट कटते तो लोग सड़कों पर होते
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
सचिन पायलट बोले- 'अंपायर ही पक्षपाती हो तो मैच का क्या मतलब'
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना ट्रिपल सेंचुरी लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
'वो बीमार नहीं थे...', संजय गुप्ता के निधन पर कंगना रनौत की इमोशनल पोस्ट
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
Live: खरगे ने रखा ‘जन-महाभियोग’ का प्रस्ताव, बोले- खतरे में वोट का अधिकार, CEC से नहीं निजी बैर
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
'दुकानदार जी, नुकसान आपका, रैली हमारी', महारैली पर BJP ने कांग्रेस पर कसा तंज
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CEC के खिलाफ जन-महाभियोग पर थरूर बोले- कोई विकल्प नहीं था, BJP ने दिया ये जवाब
CLAT 2027 Admission: लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
लॉ की तैयारी वालों के लिए आज आखिरी मौका, CLAT 2027 के लिए ऐसे करें अप्लाई
Embed widget