एक्सप्लोरर

Bihar Politics: राबड़ी ने सहनी के 'जले' पर छिड़का 'नमक', पत्रकारों ने विधायकों की टूट पर पूछा सवाल तो कही ये बात

Bihar Politics: राबड़ी ने कहा, " सहनी ने जो किया है, वो उसी के परिणाम में घूम रहे हैं. बिहार की मौजूदा जेडीयू-बीजेपी सरकार के लोगों ने उनके पीठ में छुरा घोपा है."

पटना: बीजेपी (BJP) की ओर से वीआईपी (VIP) सुप्रीमो मुकेश सहनी (Mukesh Sahni) की पार्टी के तीनों विधायकों अपने पाले में कर लेने के बाद सूबे का सियासी पारा चढ़ गया है. हर तरफ एनडीए में जारी घमासान की चर्चा है. सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के नेता सहनी के साथ हुई घटना पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी क्रम में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) ने सहनी प्रकरण पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सहनी अपने कर्मों का फल भोग रहे हैं.

नीतीश सरकार के लोगों ने घोपा छुरा

राबड़ी ने कहा, " सहनी ने जो किया है, वो उसी के परिणाम में घूम रहे हैं. बिहार की मौजूदा जेडीयू-बीजेपी सरकार के लोगों ने उनके पीठ में छुरा घोपा है." वहीं, बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बिहार के विभिन्न जिलों से आए बच्चों के बीमार होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर मामले में लीपापोती करने में लगी है. बिहार दिवस के नाम पर करोड़ों रुपये का सरकार बजट बनाती है. लेकिन लोगों को शुद्ध खाना और बेहतर व्यवस्था नहीं मिल पाती है.

Bihar Crime: पंचायत का तालीबानी चेहरा, आग में छड़ी गर्म कर महिला को पीटा, अब VIRAL हो रहा रूह कंपाने वाला Video

बिहार दिवस में आए बच्चों की बिगड़ी तबीयत 

बता दें कि बिहार दिवस के अवसर पर राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग जिलों से भाग लेने आए कई बच्चों के बीमार होने का मामला सामने आया है. कई बच्चों का इलाज गांधी मैदान स्थित अस्थायी अस्पताल व मेडिकल कैम्प में चल रहा है. जबकि आठ बच्चों को पीएमसीएच भेजा गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

बच्चों ने बताया कि रहने व सोने की कुव्यवस्था और खराब खाना खाने की वजह से उनकी तबीयत खराब हो रही है. उनका कहना है कि जहां ठहरने की जगह थी, वहां के हालात बहुत खराब थे. आधी रात को उनको दूसरे जगह छोड़ा गया. खाना अच्छा नहीं मिल पाया, जिस कारण फूड प्वाइजनिंग हो गई.

यह भी पढ़ें -

UP CM Oath Ceremony: योगी की ताजपोशी में CM नीतीश करेंगे शिरकत, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री भी जाएंगे साथ

Bihar Politics: MLC चुनाव से पहले BJP ने बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी से निकाले गए ये दो बड़े नेता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को किया जोरदार धमाका, 398 करोड़ पार कलेक्शन
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
अफीम की खेती का लाइसेंस पाना हुआ मुश्किल, सरकार ने बढ़ाई पैदावार की शर्त
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
रील बना रही थी लड़की, पीछे कार और डंपर में हुई खौफनाक टक्कर
Embed widget