एक्सप्लोरर

Bihar Politics: MLC चुनाव से पहले BJP ने बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता, पार्टी से निकाले गए ये दो बड़े नेता

पार्टी के जिन नेताओं पर कार्रवाई की गई है, उनमें पूर्व एमएलसी सच्चिदानंद राय (Sacchidanand Rai) और बीजेपी सांसद छेदी पासवान (Chedi Paswan) के बेटे रविशंकर पासवान शामिल हैं.

पटना: बिहार में होने वाले एमएलसी चुनाव (MLC Election 2022) को लेकर सभी पार्टियां एक्टिव हैं. नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद प्रचार का सिलसिला जारी है. साथ ही पार्टियों की ओर वैसे नेताओं पर कार्रवाई की शुरुआत हो गई है, जो चुनाव में पार्टी से बगावत कर मैदान में उतरे हैं. इसी क्रम में बिहार बीजेपी (Bihar BJP) ने पार्टी के दो बड़े नेताओं पर कार्रवाई की है. एमएलसी चुनाव में पार्टी के निर्णय के खिलाफ जाकर मैदान में उतरे दो नेताओं को पार्टी ने बुधवार को छह सालों के लिए बाहर का रास्ता दिखा दिया है.

अब तक इस नेता पर नहीं की कार्रवाई

पार्टी के जिन नेताओं पर कार्रवाई की गई है, उनमें पूर्व एमएलसी सच्चिदानंद राय (Sacchidanand Rai) और बीजेपी सांसद छेदी पासवान (Chedi Paswan) के बेटे रविशंकर पासवान शामिल हैं. हालांकि, पार्टी ने मधुबनी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे सुमन महासेठ (Suman Mahaseth) पर अभी कार्रवाई नहीं की है. बता दें कि सच्चिदानंद सारण सीट से बीजेपी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि, रविशंकर रोहतास से बीजेपी उम्मीदवार संतोष सिंह के खिलाफ मैदान में हैं.

Bihar Diwas 2022: सरकारी व्यवस्था की खुली पोल, बिहार दिवस के उत्सव में आए बच्चों की बिगड़ी तबीयत, पीड़ितों ने कही ये बात

आरजेडी ने भी की थी कार्रवाई

मालूम हो कि रविशंकर फिलहाल बीजेपी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे. प्रदेश मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा ने दोनों नेता के निलंबन की जानकारी दी है. बता दें कि इससे पहले आरजेडी (RJD) ने भी बागियों पर कार्रवाई की थी. पार्टी ने पूर्व विधायक गुलाब सिंह (Gulab Singh) को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था.

मधुबनी के झंझारपुर विधानसभा से विधायक रहे गुलाब यादव अपनी पत्नी को आगामी विधान परिषद चुनाव में मधुबनी सीट से मैदान में उतारना चाहते थे. लेकिन पार्टी ने उक्त सीट पर अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवार मेराज आलम को मैदान में उतारा है. इस बात से खफा गुलाब ने निर्दलीय ही पत्नी को चुनाव मैदान में उतारने का एलान कर दिया था. ऐसे में पार्टी ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है. 

यह भी पढ़ें -

UP CM Oath Ceremony: योगी की ताजपोशी में CM नीतीश करेंगे शिरकत, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री भी जाएंगे साथ

Bihar Crime: पंचायत का तालीबानी चेहरा, आग में छड़ी गर्म कर महिला को पीटा, अब VIRAL हो रहा रूह कंपाने वाला Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget