एक्सप्लोरर

UP CM Oath Ceremony: योगी की ताजपोशी में CM नीतीश करेंगे शिरकत, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री भी जाएंगे साथ

योगी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने को लेकर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी ने शपथ ग्रहण समारोह में आने का आग्रह किया है.

पटना: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में चुनाव संपन्न हो चुका है. फिर एक बार बीजेपी (BJP) ने प्रचंड बहुमत हासिल की है. ऐसे में योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) दोबारा बतौर यूपी सीएम शपथ लेंगे. योगी के शपथ ग्रहण की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. जानकारी अनुसार 25 मार्च यानी कल शाम 4 बजे लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Stadium) में योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. कार्यक्रम में 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और पांच उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे.

सीएम नीतीश भी होंगे शामिल

बता दें कि योगी की ताजपोशी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी शिरकत करेंगे. वहीं, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सह बीजेपी नेता तारकिशोर प्रसाद (Tarkishore Prasad) और रेणु देवी (Renu Devi) भी उनके साथ जाएंगे. दरअसल, सीएम की एडवांस सिक्योरिटी लखनऊ के लिए रवाना हो गई है. वहीं, मुख्यमंत्री दोनों उपमुख्यमंत्रियों के साथ शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे की फ्लाइट से लखनऊ जाएंगे. 

 

Bihar Politics: मुकेश सहनी की धमकी! 'अमित शाह से गठबंधन के समय क्या डील हुई थी इसका खुलासा नहीं करुंगा, नहीं तो...'

योगी के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शामिल होने को लेकर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को योगी जी ने शपथ ग्रहण समारोह में आने का आग्रह किया है.

खुद पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

बता दें कि योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) शामिल होंगे. उनके अतिरिक्त कई अन्य बीजेपी नेता, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev), प्रमुख मठों और मंदिरों के महंत मौजूद रहेंगे. नामचीन उद्योगपतियों को भी कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा गया है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: नीतीश कुमार के मंत्री ने किया मुकेश सहनी का समर्थन तो BJP 'नाराज', कहा- JDU के लोग ना करें बैटिंग

बिहार: राजधानी में कम हुई टीबी के मरीजों की संख्या, 3 महीने में कम हुए 1368 मरीज, प्रदेश में एक साल में मिले 1.32 लाख नए केस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
पेपर लीक से AK-47 तक..., तेजस्वी यादव का बड़ा हमला
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान
बिहार में 44 माइनिंग ब्लॉक का होगा सर्वे, 5 लाख करोड़ निवेश का बड़ा प्लान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget